फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dumping in search of accused of rape

Agra News: दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश

Wed, 29 Nov 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Nov 2023 06:54 PM IST
विज्ञापन
Dumping in search of accused of rape
दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में दबिश
विज्ञापन

मैनपुरी। एक गांव निवासी गैर समुदाय की किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। बुधवार को पीड़िता एसपी के सामने पेश हुई। अधिकारी के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक गैर समुदाय की 13 वर्षीय किशोरी कुछ दिन पूर्व खेत पर जा रही थी। तभी आरोपी जैकी उसे तमंचे के बल पर झाड़ियों में खींच ले गया था। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया। उक्त वीडियो को दो दिन पूर्व आरोपी ने वायरल कर दिया। इसके बाद परिजन को घटना की जानकारी हो सकी थी। बुधवार को पीड़िता मां के साथ एसपी से मिली। उन्हें घटना की जानकारी दी। एसपी विनोद कुमार के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी है। उधर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल कराया। एसपी का कहना है क आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed