फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Due to hunger and cold, the condition of the cattle in the cowshed is deteriorating

भूख और सर्दी से गोशाला में गोवंश की बिगड़ रही स्थिति

Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Due to hunger and cold, the condition of the cattle in the cowshed is deteriorating
घिरोर गोशाला में बीमार गोवंश - फोटो : MAINPURI
घिरोर। नगर पंचायत की नगला गुढ़ी रोड स्थित गोशाला में भूख और सर्दी से गोवंशों के मरणासन्न स्थिति में पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ तो सोमवार को एसडीएम मानसिंह पुंडरी जांच के लिए गोशाला पहुंचे। यहां एसडीएम को निरीक्षण में आठ गायों की हालत चिंताजनक मिली। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए गोवंश के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को नगला गुढ़ी रोड स्थित गोशाला का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गायों के मरणासन्न होने का दृश्य दिखाया गया। जानकारी होते हुए एसडीएम घिरोर मानसिंह पुंडीर गोशाला पहुंचे, यहां गोवंश की हालत देख उन्होंने नाराजगी प्रकट की। गोवंश को गोशाला में हरा चारा नहीं मिल रहा था। आठ गोवंश की हालत चिंताजनक थी।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर मौजूद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेकपाल से जानकारी जुटाई तो उन्होंने बताया कि गायों को हरा चारा न मिलने के कारण कमजोर होकर मर रही हैं। एसडीएम ने जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि गोवंश के लिए हरा चारा और दाना की व्यवस्था की जाए। यदि गोवंश की भूख या सर्दी के कारण मौत होती है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश को हरा चारा नहीं मिल रहा, न ही दाना पर्याप्त मात्रा में दिया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी अधिकारी, कर्मचारी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मानसिंह पुंडीर, एसडीएम घिरोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed