फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dry ration being given to one lakh children for nutrition

एक लाख बच्चों को पोषण के लिए दिया जा रहा ड्राई राशन

Thu, 07 Oct 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dry ration being given to one lakh children for nutrition
मैनपुरी। बच्चों की सेहत सुधारने और पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने के लिए जिले के एक लाख से अधिक बच्चों को ड्राई राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से घर पर ही राशन की डिलीवरी कराई जा रही है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास सेवा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का पंजीकरण कराया जाता है। तीन वर्ष तक की उम्र के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सामान उपलब्ध कराया जाता है। वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष की उम्र के कुल 27540 बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें सेहतमंद बनाने के लिए आधा किलो दलिया, आधा किलो चावल और आधा किलो चने की दाल प्रतिमाह उपलब्ध कराई जा रही है। इसके आलाव शून्य से तीन वर्ष के 72541 बच्चों को भी राशन दिया जा रहा है। इसमें प्रतिमाह एक किलो दलिया, एक किलो चावल, एक किलो चने की दाल और 455 ग्राम फोर्टीफाइड ऑइल दिया जा रहा है। कुल एक लाख 81 बच्चों को हर माह ड्राई राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारी मॉनीटरिंग कर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

---
36 हजार महिलाओं भी सेहत पर भी है ध्यान
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं की सेहत का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। जिले की 36010 गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी पोषण युक्त आहार के लिए घर पर ही ड्राई राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें प्रतिमाह उन्हें डेढ़ किलो गेहूं का दलिया, एक किलो चावल, एक किलो चना की दाल और 455 ग्राम फोर्टीफाइल ऑइल उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
-100081 बच्चों को प्रतिमाह दिया जा रहा ड्राई राशन
-72541 हैं शून्य से तीन वर्ष उम्र के पंजीकृत बच्चे
-27540 हैं तीन से छह वर्ष उम्र के पंजीकृत बच्चे
-36010 हैं पंजीकृत गर्भवती और धात्री महिलाएं
---
शासन द्वारा वर्तमान में बच्चों और महिलाओं के लिए ड्राई राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका वितरण लगातार कराया जा रहा है। आगे जो भी शासन का आदेश होगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-ज्योति शाक्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed