{"_id":"5d77ca158ebc3e015105b106","slug":"drunken-youth-wants-selfie-with-lok-sabha-speaker-after-turbulence","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में दारूपार्टी करने वाले युवा लोकसभा स्पीकर संग सेल्फी लेने अड़े थे, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में दारूपार्टी करने वाले युवा लोकसभा स्पीकर संग सेल्फी लेने अड़े थे, जेल भेजे
Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : ANI
निजामुद्दीन से इंदौर जा रही इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में यात्रा कर रहे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संग शराबी युवक सेल्फी लेने पर अड़े थे। लोकसभा स्पीकर के पीए ने मना किया तो हंगामा कर दबाव बनाने लगे थे। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से इन लोगों को अलग किया।
ये भी पढ़ें: मथुराः ट्रेन में शराबी युवकों के हंगामे से परेशान हुए लोकसभा स्पीकर, पांच गिरफ्तार
रविवार की रात लोकसभा स्पीकर ओम बिरला इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में सी नंबर के कूपे में सुरक्षा कर्मी व पीए राघवेंद्र के साथ यात्रा कर रहे थे। बगल वाले कूपे में यात्रा कर रहे गुड़गांव दिल्ली के पांच युवकों ने ट्रेन चलते ही शराब पीना शुरू कर दिया था और शोर शराबा कर रहे थे।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर परेशान हुए तो पीए राघवेंद्र ने लोकसभा स्पीकर की मौजूदगी का हवाला दिया और हंगामा न करने को कहा। इस पर शराबी युवक लोकसभा स्पीकर संग सेल्फी लेने पर अड़ गए।

Trending Videos
पीए ने मना किया तो हंगामा कर उनके कूपे के सामने आ गए और सेल्फी के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर लोकसभा स्पीकर ने शराबी युवकों के खिलाफ कार्रवाई कराने को पीए को निर्देशित किया।
कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन में चल रहा जीआरपी स्क्वॉड भी पहुंच गया था। मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ जीआरपी ने पांच शराबी यात्री युवकों को उतार लिया था।
कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन में चल रहा जीआरपी स्क्वॉड भी पहुंच गया था। मथुरा जंक्शन पर आरपीएफ जीआरपी ने पांच शराबी यात्री युवकों को उतार लिया था।