{"_id":"61b2ea17900a5a3c0336c63d","slug":"drunken-youth-dies-after-his-car-collided-with-a-culvert-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सड़क हादसा: शराब पीकर कार चलाना जिंदगी पर पड़ा भारी, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में सड़क हादसा: शराब पीकर कार चलाना जिंदगी पर पड़ा भारी, दो दोस्तों की मौत
Fri, 10 Dec 2021 11:18 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:18 AM IST
सार
मथुरा में शराब पीकर कार चलाना दो दोस्तों की जिंदगी पर भारी पड़ गया। इनकी कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सागर और संजू के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र में गुरुवार रात को बाईपास मार्ग पर नगला देविया के समीप एक कार अनियंत्रित होकर बंबे की पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बुजुर्ग और एक बालक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अर्टिगा कार सवार संजू पुत्र बाबू ठाकुर, सागर पुत्र नन्दो ठाकुर निवासी बरसाना गुरुवार रात को बुजुर्ग राधाचरण और बालक के साथ लग्न सगाई समारोह से गोवर्धन बाईपास होते हुए बरसाना लौट रहे थे। नगला देविया के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर बंबे की पुलिया से टकरा गई। घटना में संजू और सागर की मौत हो गई। अन्य दो साथी घायल हो गए।
विज्ञापन
शराब के नशे में थे कार सवार युवक
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शराब की बोतल बरामद की। युवकों के मुंह से भी शराब की दुर्गंध आ रही थी। थानाध्यक्ष के अनुसार कार सवार युवक शराब के नशे में थे। इससे कार अनियंत्रित होने पर पुलिया से टकराई गी। कार में शराब की बोतल मिली है।
विज्ञापन