फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunken truck driver crushed dozen vehicles in Agra two died in this Accident

Agra: तीन किमी तक दौड़ा मौत का कंटेनर, नशे में चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा; तीन की मौत...छह की हालत नाजुक

Tue, 09 Jan 2024 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 07:38 PM IST
सार

आगरा में भीषण हादसा हो गया। यहां शराब के नशे में ट्रक चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
drunken truck driver crushed dozen vehicles in Agra two died in this Accident
आगरा में भीषण हादसा: शराब के नशे में ट्रक चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। 

विज्ञापन


हादसा सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास हुआ। यहां एक ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था। सिंघाना से सिंकदरा तक एक दर्जन वाहनों को कुचल दिया। हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस पीछा कर रही थी। जब तक पुलिस उसे रोकती तब तक उसने लोगों की जान ले ली। 

विज्ञापन

18 वाहनों को चपेट में लिया

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार रात को नशे में कंटेनर दौड़ा रहे चालक ने एक के बाद एक 18 वाहनों को चपेट में ले लिया। 50 मीटर तक दो बाइकों और कई कारों को घसीटता ले गया। एक बाइक में आग लग गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के बाहर दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर वाहनों से टकराकर कंटेनर रुक गया। हादसे के बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। तकरीबन एक घंटे तक अफरातफरी मची रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा रात तकरीबन 7:30 बजे हुआ। कंटेनर रुनकता की ओर से आ रहा था। कैलाश मोड़ से पहले कंटेनर ने एक ओला कार को टक्कर मारी। कार आगे एक अन्य कार में जा घुसी। हादसे के बाद चालक ने कंटेनर को नहीं रोका। रफ्तार और बढ़ा दी। बाईंपुर मोड़़ पर दो बाइकों को चपेट में ले लिया। 50 मीटर तक बाइक घिसटती चली गईं। इससे एक बाइक में आग लग गई। दूसरी बाइक भी कंटेनर में फंसकर घसीटती जा रही थी। एक और कार में टक्कर मार दी। सिकंदरा चौराहे के पास रेड लाइट पर खड़ी तीन कार में पीछे से टक्कर मारता हुआ आगे निकला।

पुलिस का बैरियर तोड़ा

भीषण हादसे से लोगों में चीखपुकार मच गई। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वायरलेस सेट से गुरुद्वारा गुरु का ताल पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। पुलिस ने बैरियर लगाकर रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बैरियर पर कंटेनर चढ़ा दिया। गुरुद्वारा से सर्विस रोड पर आ गया।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यालय के बाहर दक्षिणमुखी हुनमान मंदिर के बाहर 3 कार, 2 स्कूटर और साइकिल में टक्कर मारता हुआ रुक गया। घटना के बाद गुस्सा लोगों ने कंटेनर चालक को पकड़कर पिटाई लगा दी। हादसे में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चालक के नशे में होने की बात कही गई है। इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल कराया जा रहा है।

 

इनकी हुई मौत

इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया निवासी जाकिर (21) और कबीर नगर, पुष्पांजलि मार्ग निवासी धर्मेंद्र (29) की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस बैरियर तोड़ा, बाइक में लगी आग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात को मौत का कंटेनर तीन किलोमीटर तक दौड़ा। एक घंटे तक हाईवे पर अफरातफरी रही। पहले कार और बाइक को रौंदा। टक्कर से एक बाइक में आग लग गई। राहगीर भी सहम गए। सिकंदरा में रेड लाइट पर लोगों ने केबिन में चढ़कर रोकने की कोशिश की तो चालक ने धक्का देकर उनको सड़क पर गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed