{"_id":"64c250fc86f9c01c1708960c","slug":"drunken-accused-injured-mother-in-law-by-beating-her-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1758-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नशे में धुत आरोपी ने सास बहुओं को पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नशे में धुत आरोपी ने सास बहुओं को पीटकर किया घायल
Thu, 27 Jul 2023 04:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत आरोपी ने सास बहुओं को पीटकर किया घायल
गांव नगला जंगी में हुई घटना, करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव नगला जंगी में शराब के नशे में धुत आरोपी एक घर में घुस आया। विरोध करने पर महिला को पीटना शुरू कर दिया। जब दोनों पुत्रवधू बचाने के लिए आई तो आरोपी ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जंगी निवासी गीता देवी 25 जुलाई की शाम को घर पर दोनों बहुओं के साथ थी। पति व दोनों पुत्र काम से बाहर गए हुए थे। तभी गांव निवासी गजेंद्र उर्फ लालू शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर गीता देवी को पीटना शुरू कर दिया। जब पुत्रवधू शिवानी और विमला बचाने के लिए आईं तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। उक्त घटना के बाद आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।