फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk man private part cut in Mainpuri crime news

Mainpuri: नशे में चूर शख्स का प्राइवेट पार्ट काटा,  वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 28 Jul 2022 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 12:46 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में शराब के नशे में धुत्त शख्स पर गांव के ही कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। बताया गया है कि इस दौरान आरोपियों ने शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Drunk man private part cut in Mainpuri crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार की शाम एक व्यक्ति घायल हालत में मिला। उसका गुप्तांग काटा गया था। पुलिस की जांच में अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आ रहा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के नगला भजन निवासी 42 वर्षीय पदम सिंह शराब पीने का आदी है। बुधवार की शाम खेत पर लगे सबमर्सिबल पर ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में पड़ा देखा। परिजन भी पहुंच गए। पदम के गुप्तांग पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया और बृहस्पतिवार की सुबह पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि पदम आपराधिक प्रवृत्ति का है, अवैध संबंध के चलते यह घटना कारित की गई है। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस को अहम जानकारियां मिलीं हैं। जांच की जा रही है, सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed