फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk Husband shot his wife in mathura crime news

मथुरा में महिला की हत्या: पति ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर पत्नी के सिर में मार दी गोली

Thu, 31 Mar 2022 01:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 01:06 PM IST
सार

मथुरा के गांव जैंत में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बुधवार की रात करीब एक बजे हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी पति और ससुरालीजन फरार हो गए।  

विज्ञापन
Drunk Husband shot his wife in mathura crime news
मृतका सीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जैंत गांव में बुधवार की देर रात एक युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से पहले विवाहिता को पीटा गया। वारदात के बाद ही पति समेत ससुरालीजन भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मायके वालों ने जैंत थाने का घेराव करते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि पति ने नशे में पत्नी को गोली मारी है।

विज्ञापन


गांव जैंत निवासी वासुदेव के बेटे हरिओम उर्फ भोलू का विवाह 2016 में थाना बरसाना के गांव जानू निवासी पद्म सिंह की बेटी सीता से हुआ था। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि विवाह में करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। कई बार पंचायत हुईं, पर ससुरालीजन नहीं माने। 

विज्ञापन

पिटाई के बाद सिर में मारी गोली

आरोप है कि 30 मार्च की देररात सीता की पिटाई की गई। इसके बाद पति ने सिर से सटाकर गोली मार हत्या कर दी। फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए हैं। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मृतका की मां राधा की तहरीर पर पति हरिओम उर्फ भोलू, सास शीला, जेठ योगेश, जेठानी अर्चना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस पर लगाए ये आरोप

थाना जैंत पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम हो रही है। आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात हो जाती है। पुलिस काफी देर बाद पहुंचती है। परिजनों का कहना है कि विवाहिता के मामले को जैंत पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। आखिरकार पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की लापरवाही के चलते ही हत्यारोपियों को भागने का काफी मौका मिला। अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो आरोपी पुलिस की पकड़ में होते। 

बांझ कहकर प्रताड़ित करते थे बेटी को

मृतका की मां राधा का आरोप है कि लगातार उनकी बेटी से दहेज में कार की मांग की जा रही थी। यही नहीं उसे बांझ कहकर भी प्रताड़ित किया जाता था। 2016 में विवाह के बाद बच्चा न होने से लगातार ससुरालीजन उसे प्रताड़ित भी कर रहे थे। आए दिन मारपीट की जाती थी।   

सीता संजय कॉलेज से डी फार्मा का कोर्स भी कर रही थी। मामले में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। मायकेवालों ने कहा कि अगर जल्द आरोपी नहीं पकड़े गए तो उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed