{"_id":"66fe0c3e97f53332860c8edb","slug":"drunk-driver-misbehaved-with-tsi-in-agra-when-his-bus-was-stopped-from-entering-no-entry-zone-2024-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नो एंट्री में जबरन घुसा रहा बस... रोका तो टीएसएआई से हाथापाई, कालर पकड़ा; यात्रियों ने भी की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नो एंट्री में जबरन घुसा रहा बस... रोका तो टीएसएआई से हाथापाई, कालर पकड़ा; यात्रियों ने भी की अभद्रता
Thu, 03 Oct 2024 08:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:45 AM IST
सार
ताजनगरी में चालक नो एंट्री में जबरन बस घुसा रहा था। रोका तो टीएसएआई से हाथापाई की। कालर पकड़ा। यात्रियों ने भी अभद्रता की।
विज्ञापन
टीएसएआई से हाथापाई करते युवक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार रात को नो एंट्री में जाने से बस को रोकने पर नशे में धुत चालक ने टीएसआई से अभद्रता कर दी। उनकी कालर पकड़ने के बाद हाथापाई करने लगा। बस में सवार यात्री भी आ गए। वह भी पुलिसकर्मियों से खींचतान करने लगे। जानकारी मिलने पर थाना की फोर्स पहुंच गई। चालक को हिरासत में ले लिया। मामले में टीएसआई काे मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
मामला सदर थाना क्षेत्र के रोहता नहर चौराहे का है। मध्य प्रदेश की मेट्रो ट्रैवेल्स एजेंसी की बस अहमदाबाद से 40 सवारियां लेकर नेपाल जा रही थी। रात तकरीबन 10:30 बजे रोहता नहर चौराहे पर पहुंची। मगर, चालक बस को शहर में ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
जनकपुरी आयोजन को देखते हुए भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। चौराहे पर तैनात यातायात उप निरीक्षक चरन सिंह ने रोका। मगर, चालक नहीं माना। वह जबरन बस को ले जाने का प्रयास करने लगा। अन्य पुलिसकर्मियों के रोकने पर चालक बस से उतर आया।
उसने टीएसआई का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद अन्य सवारी आ गईं। वह भी धक्का मुक्की करने लगी। चालक ने टीएसआई से हाथापाई तक कर दी। बाद में थाने की फोर्स पहुंच गई। चालक को थाना सदर ले गई। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।