फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug smuggling Agra gang link to local injection racket

ड्रग्स तस्करी: नकली इंजेक्शन रैकेट से जुड़े हैं आगरा गैंग के तार, पुलिस को सात लोगों की तलाश

Fri, 31 Jul 2020 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jul 2020 10:43 AM IST
सार

  • 11 राज्यों में नशे की दवा सप्लाई करने वाले आगरा गैंग के तार नकली इंजेक्शन सप्लाई करने वाले रैकेट से जुड़े हैं। पंजाब पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन
drug smuggling Agra gang link to local injection racket
गिरफ्तार किए गए दवा कारोबारी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा गैंग का सरगना विक्की अरोड़ा कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव का है। इसी एन्क्लेव का दवा माफिया नकली मीकासिन इंजेक्शन की सप्लाई करता है। दोनों के बीच संबंध भी हैं। उधर, पुलिस को आगरा गैंग के सात लोगों की तलाश है। इनमें पांच आगरा के हैं और दो मथुरा के। 

विज्ञापन


नकली मीकासिन इंजेक्शन एक साल पहले आगरा के ही निबोहरा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़े गए थे। इसमें सात लोग गिरफ्तार किए गए थे। रैकेट का सरगना कर्मयोगी एन्क्लेव का है। यह मामला बाद में दब गया।
विज्ञापन



अब पंजाब पुलिस ने जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो इसकी जानकारी मिली। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी आगरा पुलिस को दी है। आगरा के एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पंजाब पुलिस से मिली सूचनाओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। दवा माफियाओं पर दर्ज केस का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार सौरभ, तीन गौरव की तलाश

पंजाब पुलिस को विक्की अरोड़ा ने बताया कि आगरा गैंग के साथ ही मथुरा गैंग जुड़ा है। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि  विक्की से सात लोगों की जानकारी मिली है। ये लोग अपने असली नाम छिपाकर रखते हैं। चार के नाम सौरभ हैं और तीन के गौरव। सात में से पांच आगरा के हैं और दो मथुरा के।

विक्की कोर्ट में पेश, जेल गया

पंजाब के बरनाला की पुलिस विक्की को बुधवार रात अपने साथ ले गई। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस उसका फिर से रिमांड लेने के लिए अर्जी देगी। उसके गोदाम से नशे की 1.20 लाख गोलियां मिलीं थीं। पुलिस इन्हें भी साथ ले गई।

दोनों गोदाम सील, केस दर्ज होगा

दवा माफिया विक्की के दो गोदाम मिले हैं। इनमें एक अवैध है। दोनों सील कर दिए गए हैं। अवैध गोदाम में 15 करोड़ की दवाइयां मिली थीं। औषधि विभाग उसके खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए फाइल तैयार कर रहा है।

फर्म का लाइसेंस निरस्त होगा
विक्की के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। उसकी फर्म का लाइसेंस निरस्त होगा। उसके साथ कारोबार करने वाले सभी लोगों के बारे में जांच की जाएगी- अखिलेश जैन, सहायक आयुक्त औषधि
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed