फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug sample, hospital

जिला अस्पताल में दवाओं के रखरखाव में मिली लापरवाही, लिए नमूने

Wed, 30 Oct 2019 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
drug sample, hospital
जिला अस्पताल स्थित दवाओं के स्टॉक रूम के अभिलेख देखतीं औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिला अस्पताल में बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को दवाओं के रखरखाव में लापरवाही मिली। साथ ही पांच दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, इसकी रिपोर्ट ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी (डीएलए) आगरा को भेजी है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने बुधवार को जिला अस्पताल स्थित दवाओं के स्टॉक रूम का निरीक्षण किया। यहां उन्हें दवाओं का रख-रखाव ठीक नहीं मिला। जिन दवाओं का भंडारण 10 से 25 डिग्री सेल्सियस पर किया जाना चाहिए, वे कमरे में खुली रखीं थीं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं आईवी फ्ल्यूड कमरे के बाहर बरामदे में रखा गया था। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बड़े स्टॉक रूम की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया। औषधि निरीक्षक ने मानकों का पालन न करने की रिपोर्ट ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी (डीएलए) आगरा को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उन्होंने पांच दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। इनमें पैरासिटामोल, रैनिटिडिन, जिंक सल्फेट, एमोक्सीसिलीन और एमोक्सीसिलीन एंड पोटेशियम क्लेविनेट दवाएं शामिल हैं। इस दौरान औषधि अनुसेवक रामकुमार व गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed