फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone will not be able to fly in radius of 8 km from Taj will catch the gun

Agra News: ताज के आठ किमी. दायरे में नहीं उड़ सकेगा ड्रोन, कैच कर लेगी गन

Fri, 19 May 2023 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 10:01 AM IST
सार

ताज के दो किमी. दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। इससे निपटने के लिए चेन्नई की एक कंपनी ने पिछले दिनों ताजमहल पर ड्रोन कैचर गन का डेमाे किया था। पर्याप्त बैटरी बेकअप नहीं होने के कारण डेमो सफल नहीं हो सका।

विज्ञापन
Drone will not be able to fly in radius of 8 km from Taj will catch the gun
ताज महल

विस्तार

ताजमहल के ऊपर ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ताज के आठ किमी. दायरे में ड्रोन नहीं उड़ सकेंगे। चेन्नई की कंपनी ने ड्रोन कैचर गन बनाई है। इसकी क्षमता आठ किमी. दायरे में होगी। कंपनी ताजमहल पर ड्रोन कैचर गन का पहला डेमो दे चुकी है, दोबारा डेमाे जल्द हो सकता है।
विज्ञापन


ताजमहल के पीछे महताब बाग से अक्सर ड्रोन उड़ाने के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में विश्वदाय स्मारक की सुरक्षा को खतरा रहता है। ताज के दो किमी. दायरे में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। इससे निपटने के लिए चेन्नई की एक कंपनी ने पिछले दिनों ताजमहल पर ड्रोन कैचर गन का डेमाे किया था। पर्याप्त बैटरी बेकअप नहीं होने के कारण डेमो सफल नहीं हो सका। ऐसे में दोबारा डेमो होगा।
विज्ञापन


सीआईएसएफ कमाडेंट राहुल यादव ने बताया कि ड्रोन कैचर गन का दूसरा ट्रायल होगा। सफल रहा तो कैचर गन ताज के ऊपर उड़ने वाले ड्रोन को पकड़ लेगी। ड्रोन से ड्रोन को चलाने वाले का कंट्रोल खत्म हो जाएगा। फिर कैचर गन ही ड्रोन को कंट्रोल करेगी। कैचर गन की रेंज आठ किमी. बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed