फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drone surveillance kept in Idgah-Jama Masjid and mixed population due to Friday prayers in Mathura  

Mathura: ईदगाह-जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी में ड्रोन से रखी गई निगरानी, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस-पीएसी 

Fri, 10 Jun 2022 08:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 08:02 PM IST
सार

जिले में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। ईदगाह-जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी में ड्रोन से निगरानी रखी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी डीगगेट पर जमे रहे।
 

विज्ञापन
Drone surveillance kept in Idgah-Jama Masjid and mixed population due to Friday prayers in Mathura  
ड्रोन से रखी गई नजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हुए बवाल के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज पर पुलिस-प्रशासन सख्त दिखा। ईदगाह से लेकर जामा मस्जिद और मिश्रित आबादी में ड्रोन से पूरी निगरानी रखी गई। इसके अलावा पुलिस और पीएसी के जवान भी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। नमाजियों पर पूरी निगाह रखने के साथ ही डीगगेट चौकी पर पुलिस-प्रशासन के अफसर डेरा डाले रहे।

विज्ञापन


शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसर हरकत में दिखे। 12 बजे से हर प्वाइंट पर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद कर दिए गए। दोपहर डेढ़ बजे चौक बाजार की जामा मस्जिद पर नमाज शुरू हुई। यहां पर पुलिस और पीएसी के जवानों के अलावा आधा दर्जन थानों की फोर्स मुस्तैद रही। यहां पर नमाज शांतिपूर्ण होने के बाद यह फोर्स ईदगाह पर पहुंच गई। यहां पर भी शांतिपूर्ण जुमे की नमाज हुई।
विज्ञापन

 
डीगगेट चौकी पर एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जेएल श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रशांत नागर, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी डेरा डाले रहे। हर पल की एसएचओ गोविंदनगर संजय कुमार पांडेय और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने माहौल की जानकारी लेते रहे। ड्रोन से भी पूरी निगरानी की जा रही थी। दोपहर करीब सवा तीन बजे शांतिपूर्ण जुमे की नमाज होने पर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ही इन अफसरों ने डीगगेट चौकी को छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम और एसएसपी ने एक दिन पहले बनाई रणनीति

डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जुमे की नमाज को लेकर बृहस्पतिवार की रात को ही पूरी रणनीति बना ली थी। जनपद की प्रमुख मस्जिदों के अलावा शहर के ईदगाह और जामा मस्जिद पर पुलिस-पीएसी के जवान मुस्तैद करने के साथ ही अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के निर्देश दिए थे। दोनों आलाधिकारियों की मंशा के अनुरूप ही रणनीति को अमलीजामा पहनाया गया। शुक्रवार को जुमे की शांतिपूर्ण नमाज होने के बाद ही सभी अफसरों ने राहत की सांस ली। बावजूद खुफिया विभाग को भी सतर्क और सजग रहते हुए हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed