फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drone prohibited around the Taj Mahal information is not available on Tourism department website

ताजमहल को लेकर पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर नहीं है यह जानकारी, फंस जाते हैं पर्यटक

Fri, 04 Oct 2019 02:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
drone prohibited around the Taj Mahal information is not available on Tourism department website
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल और इसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक है, लेकिन यह अधिकारियों को ही पता है, लेकिन अधिकांश पर्यटक इससे अंजान हैं। इस संबंध में जागरूकता के लिए अब तक व्यापक प्रबंध नहीं किए गए। स्थिति यह है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की वेबसाइट तक पर इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ताजमहल की वेबसाइट पर सिर्फ स्मारक के अंदर ड्रोन पर प्रतिबंधित की जानकारी है। प्रतिबंधित क्षेत्र कहां तक है, इसको लेकर कोई जानकारी नहीं। ताजमहल की सुरक्षा को लेकर इसके ऊपर और आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है। हाल में कई विदेशी पर्यटक इसको लेकर फंस चुके हैं। मगर, अधिकांश पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं होती। 
विज्ञापन


इसके चलते ताज के अंदर तो नहीं लेकिन कभी महताब बाग, कभी कुत्ता पार्क, कभी पूर्वी गेट की तरफ ड्रोन उड़ाते हैं और पुलिस द्वारा धर लिए जाते हैं। उन्हें उस बात की सजा मिलती है, जिन्हें उसके बारे में पता नहीं होता। इससे पर्यटन को लेकर छवि भी धूमिल हो रही है। पर्यटन संस्थाएं इसको लेकर कई बार अधिकारियों के समक्ष इस समस्या को रख चुकी हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में भी नहीं दी जा रही जानकारी

पर्यटकों को जागरूक करने के लिए पूर्व में होटल प्रबंधनों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने यहां नो ड्रोन जोन से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करेंगे। लेकिन अधिकांश होटलों में इस निर्देश का पालन नहीं हो रहा। 

ताज पर आने वाले पर्यटक ही जागरूक

ताजमहल ब्रोशर पर तो स्मारक पर ड्रोन न उड़ाने की जानकारी है, इसलिए जो पर्यटक पहले ताज देखने जाते हैं, वह ऐसा नहीं करते। मगर, जो पर्यटक सीधे शहर पहुंच रहा है और ताज की बजाय इधर-उधर घूमने के बाद ताज के हवाई चित्र लेने की चाहत में ड्रोन उड़ाता है, वह फंस जाता है।

आसपास नहीं लगे बोर्ड

महताब के कुछ हिस्सों, हेरीटेज कॉरीडोर सहित कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां से ड्रोन के माध्यम से ताज की खूबसूरत तस्वीर ली जा सकती है, इन्हीं जगहों पर जागरूकता वाले बोर्ड नहीं लगे। 

होटल प्रबंधनों को इस बारे में सचेत कर दिया गया है। पुरानी मंडी चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता वाले बोर्ड लगाए गए हैं। टिकट पर भी अंकित है। जहां और जरूरत है, वह क्षेत्र और चिह्नित करा लिए जाएंगे।-  एनजी रवि कुमार, जिलाधिकारी

संस्था से जुड़े अधिकांश होटलों में इस संबंधित जानकारी प्रदर्शित है। हो सकता है कि कुछ होटलों में न हो, इसको लेकर अगली बैठक में फिर से निर्देशित कर दिया जाएगा। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed