फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drone found behind tajmahal in agra police shocked

ताजमहल के पीछे मिला ड्रोन कैमरा, चेकिंग के बाद उड़ीं पुलिस की हवाईयां

Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 30 Dec 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
drone found behind tajmahal in agra police shocked
ड्रोन कैमरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में अंबेडकर पुल के नीचे यमुना की तलहटी में गुरुवार शाम को एक युवक को ड्रोन कैमरा पड़ा मिला। उसने पुलिस को सौंपा तो हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


कैमरे की जांच की गई तो उसमें ताजमहल और आगरा किला के कई फोटो और वीडियो भी मिले। खुफिया एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। ड्रोन कैमरा किसने और क्यों उड़ाया है? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि यह कैमरा वही है, जिसे 27 दिसंबर को ताज के दक्षिण गेट से सेंट्रल टैंक तक उड़ाया था।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरा अंबेडकर पुल के नीचे यमुना किनारे पर पड़ा हुआ था। गुरुवार शाम पांच बजे नगला देवजीत निवासी रिहान पुत्र निजाम यहां आया था। तभी उसने सफेद रंग का कैमरा जमीन पर पड़ा देखा। पहले वह समझ नहीं पाया, बाद में दोस्तों के पास ले गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 बजे थाना एत्माद्दौला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस को कैमरे की जानकारी दी। पुलिस ने कैमरा कब्जे में ले लिया। कैमरा टूट गया था। उसकी हार्ड डिस्क की जांच की गई। 

उसमें ताजमहल के यमुना के पास से खींचे गए कई फोटो और वीडियो थे। इसके अलावा आगरा किला के भी। इसकी जानकारी पर आईबी के अधिकारी पहुंच गए। सीओ हरीपर्वत एएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरा कैसे और कब आया, इसकी जांच की जा रही है।

...तब नहीं मिला था ड्रोन

बुधवार को सुबह दक्षिणी गेट की ओर की छत से किसी ने ताज के अंदर सेंट्रल टैंक तक ड्रोन उड़ाया था, लेकिन पुलिस सूचना मिलने पर भी ड्रोन उड़ाने वाले को तलाश नहीं कर पाई थी। 

पुलिस को आशंका है कि एत्माद्दौला क्षेत्र में मिला ड्रोन कैमरा ताज पर उड़ाया गया ड्रोन ही है। यह रेंज से बाहर जाने के कारण कंट्रोल में नहीं रहा। इसके बाद बैटरी खत्म होने पर यमुना की तलहटी में गिर गया होगा। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed