{"_id":"5e59efc98ebc3ef3e068cff3","slug":"driving-licence-test-procedure-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को बड़ी राहत, अब तीन दिन तक दे सकेंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को बड़ी राहत, अब तीन दिन तक दे सकेंगे टेस्ट
Sat, 29 Feb 2020 10:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
आगरा के संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आवेदक को तीन दिन तक स्लॉट बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे आवेदकों को बड़ी राहत मिलेगी।
आरटीओ में रोजाना 325 लोग लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जुलाई 2018 से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आवेदक को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन के बाद कंप्यूटर टेस्ट देने के लिए स्लॉट यानी तारीख दी जाती है।
इसी तारीख में आवेदक को कंप्यूटर टेस्ट देना होता था। तारीख निकलने के बाद कंप्यूटर से दोबारा स्लॉट लेना होता था। स्लॉट बदलवाने को एआरटीओ के पास अधिकार था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
आरआई सुधीर वर्मा ने बताया कि अब आवेदक को एक ही स्लॉट में तीन दिन का समय मिलेगा। वो तीन दिन के भीतर कभी भी टेस्ट दे सकता है। इससे आवेदकों की मुश्किलें कम हो जाएंगी।