फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver killed after uncontrolled pickup collided with tree in Agra while companion is in critical condition

झपकी ने ले ली जान: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत; साथी की हालत नाजुक

Tue, 04 Jul 2023 11:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 11:04 AM IST
सार

आगरा में  झपकी ने जान ले ली। अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि साथी की हालत नाजुक है। 

 

विज्ञापन
Driver killed after uncontrolled pickup collided with tree in Agra while companion is in critical condition
झपकी ने ले ली जान: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी ली। घायल को अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन


हादसा सैंया थाना क्षेत्र के ग्वालियर-आगरा हाईवे पर सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास हुआ। मध्य प्रदेश के गुना शिवपुरी निवासी चालक विष्णु पिकअप गाड़ी लेकर आगरा की तरफ आ रहा था। रास्ते में तेहरा गांव के पास अचानक उसे झपकी आ जाने से उसका नियंत्रण खो गया। इससे गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस, अपनो के शव देख बिलख पड़े परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में विष्णु और उसके साथ मौजूद साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खिड़की काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद विष्णु के मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के यातायात शुरू कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed