{"_id":"5e3a76268ebc3ee5ae5a1c32","slug":"driver-injecting-anti-rabies-injection-in-district-hospital-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाहीः चिकित्सक नहीं जिला अस्पताल में चालक लगाते हैं एंटी रेबीज का इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाहीः चिकित्सक नहीं जिला अस्पताल में चालक लगाते हैं एंटी रेबीज का इंजेक्शन
Wed, 05 Feb 2020 04:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Feb 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगा रहा वाहन चालक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिक्षक या प्रशिक्षित फार्मासिस्ट नहीं, बल्कि अप्रिशिक्षित एंबूलेंस चालक एंटी रेबीज का इंजेक्शन मरीजों को लगा रहे हैं। चिकित्सा विभाग की यह लापरवाही मरीजों के लिए घातक साबित हो सकती है।
यह सत्यता है कि जिले में चिकित्सकों का अभाव है, लेकिन चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जाए यह घोर लापरवाही है। जिले में कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां चिकित्सकों को प्रशिक्षित फार्मासिस्टों का काम एंबूलेंस और शव वाहन चालक कर रहे हैं।
बुधवार को एंबूलेंस चालक योगेश कुमार की एक तस्वीर प्रकाश में आई। चालक एंटी रेबीज वैक्सीन का इंजेक्शन एक मरीज को लगा रहा था। यह एंबूलेंस चालक न तो प्रशिक्षित है और न ही इंजेक्शन लगाने योग्य है। फिर भी जिला चिकित्सालय के परिसर में यह एंबूलेंस चालक एंटी रेबीज वैक्सीन के इंजेक्शन लगाकर बखूबी चिकित्सकों और फार्मासिस्टों की भूमिका निभाने में लगा हुआ है।

मरीजों के साथ अप्रिशिक्षितों के हाथों खिलवाड़ किया जा रहा है। हालांकि एंबूलेंस चालक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने की खबर की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग बैकफुट पर आ गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंबूलेंस चालक को सहयोग में लगाया गया।
चालक नहीं लगा सकता इंजेक्शन
एंबूलेंस चालक को जिला चिकित्सालय के सीएमएस ने भीड़ नियंत्रण में सहयोग को लगाया था। चालक इंजेक्शन लगाने के लिए प्रशिक्षित नहीं है यदि उसने इंजेक्शन लगाया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीएमएस को निर्देश दे दिए हैं - डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।