{"_id":"639d814c1b19923e0f489476","slug":"driver-fled-after-hitting-the-bike-car-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बाइक में मारी टक्कर, फिर भागने के चक्कर में लग गई कार में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बाइक में मारी टक्कर, फिर भागने के चक्कर में लग गई कार में आग
Sat, 17 Dec 2022 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 02:13 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के मुताबिक, मालिक ने बताया था कि कार में कुछ टकराने के बाद कुछ लोग पीछा कर रहे थे। इसलिए दौड़ाया था।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यू आगरा स्थित कम्यूनिटी हाल के पास कार में आग लगने की घटना यूं ही नहीं हुई थी। रकाबगंज में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। इसके बाद चालक ने भागने के चक्कर में कार को दौड़ा दिया। इससे शार्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है मामला
एफसीआई कर्मचारी कमल किशोर जगनेर रोड पर रहते हैं। उन्होंने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात को 11 बजे बेटा सोनू चौहान (28) अपने प्रकाश नगर निवासी दोस्त नरेश के साथ साईं की तकिया से खेरिया मोड़ की तरफ जा रहा था। ईदगाह बस स्टैंड से पहले तेज गति से आ रही कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गए। बाइक कार में फंस गई। मगर, चालक ने कार को नहीं रोका। वह बैक करके भाग गया। कई लोग बाल-बाल बचे। कार की नंबर प्लेट टूटकर गिर गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
फिर लगी कार में आग
उधर, कार में न्यू आगरा कॉलोनी स्थित कम्यूनिटी हाल के पास आग लग गई। चालक ने पुलिस को बताया था कि गर्म होने से आग लगी। कार को एक तरफ रोका था। डिकी खोलने पर लपटें निकलने लगीं। टायर धमाके के साथ फट गए। कार मालिक ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह के मुताबिक, मालिक ने बताया था कि कार में कुछ टकराने के बाद कुछ लोग पीछा कर रहे थे। इसलिए दौड़ाया था। वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लग गई। मगर, बाद में पता चला कि कार से टक्कर हुई थी। घायल युवकों में एक टीवी कलाकार है। कई धारावाहिक में किरदार कर चुका है। मामले में थाना रकाबगंज में कार चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन