फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver Died and four injured in Accident at Yamuna Express Way Mile Stone 62 news in hindi

यमुना एक्सप्रेसवेः ट्रक में भिड़ी कैंटर, चालक की मौत, सफारी पलटने से दो घायल

Wed, 24 Jul 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Driver Died and four injured in Accident at Yamuna Express Way Mile Stone 62 news in hindi
सड़क दुर्घटना
एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव अवाखेड़ा (माइल स्टोन-62) के पास गिट्टी से भरे ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। कैंटर सवार चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हाथरस से लौकी भरकर कैंटर गाजीपुर जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं बलदेव के गांव हथौड़ा (माइल स्टोन-123) के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई सफारी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सफारी सवार दो महिला घायल हो गईं। सफारी सवार सभी वृंदावन दर्शन को गोरखपुर से आ रहे थे।
विज्ञापन


हाथरस के गांव लखपुरा निवासी संजय (32) पुत्र अंगद कैंटर चालक था। सोमवार की देर रात कैंटर में लौकी भरकर गाजीपुर के लिए चला था। एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव बचवाखेड़ा (माइल स्टोन-62) के पास पहुंचा कैंटर आगे चल रहे ट्रक में में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर में सवार महिपाल सिंह निवासी अलीपुर (हाथरस) और राजनलाल निवासी अरौट (हाथरस) घायल हुए।

बस्ती की आवास विकास कालोनी निवासी शिवकुमार पाल अपने और दोस्त के परिवार के साथ सफारी गाड़ी से वृंदावन दर्शन करने के लिए निकले थे। मंगलवार की सुबह बलदेव के गांव हथौड़ा के पास पहुंच गाड़ी का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।

शिवकुमार की सूझबूझ से कोई भी हताहत नहीं हुआ। उनकी पत्नी ममता पाल और दोस्त रामवचन यादव की पत्नी सुमित्रा देवी निवासी गोरखपुर घायल हो गईं। गाड़ी में सवार ममता, नरेंद्र और दोनों दोस्तों को चोट ही लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed