{"_id":"62b80cd2823ee2796b7ece85","slug":"drinking-water-supply-problem-angry-people-protest-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: शिकोहाबाद में पेयजल संकट से गुस्साए लोग, खाली बर्तन रखकर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: शिकोहाबाद में पेयजल संकट से गुस्साए लोग, खाली बर्तन रखकर किया प्रदर्शन
Sun, 26 Jun 2022 01:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:07 PM IST
सार
दिखतौली में पेयजल संकट से गुस्साए लोगों ने खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। गांव में बिजली की आपूर्ति कम होने की वजह से पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
पेयजल संसाधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिकोहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव दिखतौली में गर्मी में पेयजल संकट गहरा गया है। कनेक्शन होने के बाद बिल जमा न करने से विभागीय अधिकारियों ने गांव की लाइट तीन फेस से सिंगल फेस कर दी है। इससे सबमर्सिबल पंप नहीं चल पाते हैं। ऐसे में करीब चार हजार की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। शनिवार को ग्रामीणों ने एकत्रित होकर खाली बर्तन रख कर प्रदर्शन किया।
दिखतौली गांव में शनिवार को बड़ी संख्या में महिला, बच्चें और पुरुष एकत्रित हुए और सड़क पर खाली बर्तन रख कर शासन-प्रशासन से पानी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पर्याप्त वोल्टेज में लाइट नहीं आती है, जिससे उनके सबमर्सिबल पंप नहीं चल पा रहे हैं। गांव में ज्यादातर हैंडपंप या तो खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र ने अधिकारियों से मांग की है कि गांव की लाइट की आपूर्ति तीनों फेसों में की जाए, जिससे लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके। इस संबंध में जब अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह का कहना है कि दिखतौली गांव में ज्यादातर लोगों ने कनेक्शन नहीं कराए हैं और कटिया डाल कर सबमर्सिबल पंप चला कर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। जिन लोगों ने कनेक्शन करा लिए हैं, वो बिल जमा नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। समस्या को ध्यान में रखते हुए गांव की लाइट को एक फेस में कर दिया गया है।