फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dream of getting pension of 5000 senior citizens will be fulfilled soon in Kasganj 

Old Age Pension: कासगंज में 5000 सीनियर सिटीजन का पेंशन पाने का सपना जल्द होगा पूरा

Tue, 31 May 2022 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:20 PM IST
सार

वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार देख रहे बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर है। शासन से लक्ष्य बढ़ा दिए जाने के बाद बुजुर्गों को पेंशन पाने की आस बंध गई है। काफी समय से विभाग में  बड़ी  संख्या में आवेदन लंबित चल रहे हैं।
 

विज्ञापन
dream of getting pension of 5000 senior citizens will be fulfilled soon in Kasganj 
Old Age Pension - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में 5000 सीनियर सिटीजन का पेंशन पाने का सपना अब जल्द पूरा हो जाएगा। शासन से वृद्धावस्था पेंशन का लक्ष्य बढ़ा दिया है। जिला सीनियर सिटीजन के काफी समय से आवेदन लंबित चल रहे हैं उनको लक्ष्य बढ़ जाने से योजना का लाभ मिल जाएगा। 

विज्ञापन


शासन से अभी तक जिला के 12321 सीनियर सिटीजन को वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। इसके बाद भी काफी संख्या पात्र सीनियर सिटीजन पेंशन योजना का लाभ पाने से वंचित हैं। ऐसे पात्रों के बड़ी संख्या में आवेदन प्रतिवर्ष ही समाज कल्याण कार्यालय में जमा होते हैं। विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष कराए जाने वाले सत्यापन में मृतकों के नाम निकल जाने के बाद उतने ही आवेदनों को जांच के बाद पात्र पाए जाने पर योजना में शामिल कर पेंशन खाते में भेजी जाती है। इसके बाद भी हजारों आवेदन लंबित रह जाते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे आवेदक पेंशन पाने के लिए विभाग के कार्यालय के अलावा अधिकारियों के पास भी चक्कर लगाते रहते हैं, ताकि उनकी पेंशन बंध जाए और वे अपना जीवन यापन  कर सकें।  ऐसे आवेदनों के ढेर समाज कल्याण कार्यालय, विकास खंड कार्यालय आदि पर लगे रहते हैं। शासन से अब जिले के लिए 5 हजार पेंशन का लक्ष्य बढ़ा दिया है, जिससे ऐसे पात्र आवेदकों की पेशन पाने की आस बंध गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का दिया जाएगा लाभ 

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शासन से जिला के लिए लक्ष्य बढ़ा दिया है। विभाग के पास काफी संख्या में आवेदन लंबित चल रहे हैं। लक्ष्य बढ़ जाने से ऐसे आवेदकों को लाभ मिलेगा। आवेदन की जांच कराई जाएगी। जांच में जो पात्र पाए जाएंगे उनको योजना का लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed