फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Draupadi worshiped Lord Shiva Mehndi Wala Mahadev mandir Before Swayamvar

UP: स्वयंवर से पहले द्रोपदी ने यहां की थी भगवान शिव की आराधना, मिला था ये वरदान

Mon, 21 Aug 2023 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 12:39 PM IST
सार

मेहंदी वाला महादेव मंदिर कासगंज के कस्बा पटियाली में है। माना जाता है कि यहां महाभारत काल के दौरान स्वयंवर से पहले द्रोपदी ने भगवान शिव की आराधना की थी और उनसे वरदान भी प्राप्त किया था। 
 

विज्ञापन
Draupadi worshiped Lord Shiva Mehndi Wala Mahadev mandir Before Swayamvar
मेहंदी वाला महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के कस्बा पटियाली का मेहंदी वाला महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इस मंदिर पर स्वयंवर से पहले द्रोपदी ने भगवान शिव की आराधना कर उनको प्रसन्न किया था। वैसे तो पूरे वर्ष ही यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन सावन माह में इस मंदिर पर दूर-दराज से भी भक्त आते हैं। बताया जाता है कि द्वापर युग में गुरु द्रोणाचार्य के निर्देश पर कौरव-पांडवों ने मेंहदी वाले महादेव मंदिर की स्थापना कराई थी।

विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार राजा द्रुपद और गुरु द्रोणाचार्य बचपन के मित्र थे। एक बार द्रोणाचार्य की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। उनके घर में खाने के लाले पड़ने लगे। वे अपनी पत्नी और बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रहे थे। वे बहुत स्वाभिमानी थे, लेकिन पत्नी एवं बच्चों की भूख उनसे सहन नहीं हो पा रही थी। वे राज द्रुपद से मांगने के लिए गए, लेकिन राजा द्रुपद ने अपमान कर दिया। उस अपमान के बाद गुरु द्रोण ने इसी स्थान पर महादेव की आराधना की थी।

विज्ञापन

इसलिए पड़ा नाम पड़ा मेहंदी वाले महादेव

मंदिर के चारों तरफ मेहंदी के कई बाग हाेने के कारण इसका नाम मेहंदी वाले महादेव पड़ा। द्वापर कालीन इतिहास के अनुसार इसी मंदिर के एक तरफ गौरी माता का भी मंदिर है। द्रोपदी ने स्वयंवर से पहले इसी मंदिर पर गौरी माता की स्तुति की थी। इसके साथ ही भगवान शिव की आराधना कर उनको प्रसन्न किया था, जिसके बाद द्रोपदी को पांच पतियों का वरदान मिला था। इस ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर में लगा रहता है। 

यहां पर स्थित है ये शिवालय 

मेंहदी वाला महादेव मंदिर राजघाट रोड पर स्थित है। मंदिर जाने के लिए बाइपास हनुमान गढ़ी से होकर रास्ता जाता है। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग ढाई किलोमीटर है। मैन बाजार बस स्टैंड से मंंदिर की दूरी लगभग एक किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed