{"_id":"6703477945ccdff0cc00f0cc","slug":"dr-pankaj-nagayach-became-president-of-ima-in-agra-won-by-six-votes-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कांटे के मुकाबले में डॉ. पंकज नगायच बने आईएमए के अध्यक्ष, छह वोट से हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कांटे के मुकाबले में डॉ. पंकज नगायच बने आईएमए के अध्यक्ष, छह वोट से हासिल की जीत
Mon, 07 Oct 2024 07:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 07 Oct 2024 07:59 AM IST
सार
कांटे के मुकाबले में डॉ. पंकज नगायच आईएमए के अध्यक्ष बने। उन्होंने छह वोट से जीत हासिल की। देर रात तक दावेदारों के बीच रोमांचक मुकाबला रहा।
विज्ञापन
IMA।
- फोटो : IMA।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा के सत्र 2024-25 की कार्यकारिणी के चुनाव में रविवार को दावेदारों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। देर रात तक चले चुनाव में कांटे के मुकाबले में वर्तमान सचिव डॉ. पंकज नगायच 551 वोट हासिल करके आईएमए के अध्यक्ष बने। डॉ. हरेंद्र गुप्ता 544 वोट हासिल करके महज छह वोट से हार गए। वहीं डॉ. रजनीश मिश्रा सचिव चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन
चुनाव में 1605 सदस्य पंजीकृत थे, जिसमें से 1106 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र गुप्ता और रेडियोलोजिस्ट डॉ. पंकज नगायच के बीच मुकाबला हुआ। इसमें डॉ. पंकज नगायच ने डॉ. हरेंद्र गुप्ता को छह वोट से हरा दिया।
विज्ञापन
देर रात तक रोमांचक मुकाबले में आखिरकार डॉ. पंकज को जीत हासिल हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रविंद्र मोहन पचौरी ने बताया कि सचिव पद के लिए डॉ. रजनीश मिश्रा व डॉ. अरुण जैन में मुकाबला हुआ। डॉ. रजनीश को 649 वोट मिले जबकि डॉ. अरुण जैन को 441 वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. योगेश सिंघल और डॉ. सीमा सिंह चुने गए। डॉ. करण रावत व डॉ. संगीता चतुर्वेदी संयुक्त सचिव, डॉ. अमिता कुशवाहा सांस्कृतिक सचिव, डॉ. मुकेश भारद्वाज कोषाध्यक्ष, डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल वैज्ञानिक सचिव, डॉ. देवाशीष सरकार खेलकूद सचिव और डॉ. शरद गुप्ता सेंट्रल और स्टेट काउंसिल के सदस्य चुने गए।
चुनाव समिति में डॉ. अशोक शिरोमणि, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. ओपी यादव, डॉ. राजीव उपाध्याय, डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. मुकेश यादव शामिल रहे। आगरा सर्जंस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. डीबी शर्मा, डॉ. सुधीर धाकरे, डॉ. यज्ञेश कौशल आदि मौजूद रहे।
आंकड़े एक नजर में-
- 1605: मतदाता हैं कुल
- 1106: मतदाता ने डाले वोट
- 1043: पुरुष मतदाता
- 563: महिला मतदाता