फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University will monitor classrooms of collages

कक्षाओं पर सीसीटीवी से नजर रखेगा विश्वविद्यालय, कॉलेजों में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश

Fri, 19 Jul 2019 12:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University will monitor classrooms of collages
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन संबद्ध कॉलेजों में लगने वाली कक्षाओं पर नजर रखेगा। इसके लिए कॉलेजों में लगे सीसीटीवी कैमरे के लिए लिंक मांगा गया है। जिन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उनको कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। मुख्य परीक्षा का आयोजन ऐसे ही कॉलेजों में कराया गया। वहीं, बड़ी संख्या में कॉलेजों में अभी भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। शासनादेश के अनुसार भी कॉलेजों में कैमरे लगने हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक कॉलेजों लगे सीसीटीवी कैमरे को विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कुलपति खुद भी कॉलेजों में कक्षाओं के संचालन की स्थिति देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी के मुताबिक जल्द कुलपति कार्यालय से कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को लिंक करा दिया जाएगा। कुछ कक्षाओं में कैमरे लगने रह गए थे, उनमें कैमरे लगवाए जा रहे हैं। 

विवि की नहीं सुनते कई कॉलेज 

विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए सभी कॉलेजों से सीसीटीवी कैमरे लगवाना और कुलपति कार्यालय से लिंक कराना चुनौतीपूर्ण होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेजों से फीस तक जमा नहीं करा पा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक कई कॉलेजों ने समय से नहीं दिया, इससे परीक्षा परिणाम लेट हो गया।

कॉलेजों से सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों से पाठ्यक्रमों के अनुमोदित शिक्षकों के संबंध में जानकारी मांगी गई है, कोई कॉलेज जानकारी नहीं दे रहा है। विश्वविद्यालय के पीआरओ का कहना है कि शासन स्तर से सीसीटीवी कैमरे सभी कॉलेजों में लगा होना अनिवार्य किया गया है। आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed