फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University was marked by protests in Agra

UP News: औटा और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में झड़प... धक्का-मुक्की, विवि में जमकर हुआ प्रदर्शन

Mon, 23 Sep 2024 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

आगरा में औटा और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की हुई। विश्वविद्यालय में जमकर प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University was marked by protests in Agra
औटा और सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों में झड़प - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार का दिन धरना-प्रदर्शन के नाम रहा। शिक्षक संघ (औटा) ने ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) आधारित परीक्षा के विरोध में पालीवाल पार्क स्थित परिसर में धरना दिया। दूसरी ओर सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने ओएमआर के पक्ष में कुलपति सचिवालय में धरना दिया। विरोध और समर्थन में नारेबाजी के बीच कॉलेज संचालकों के प्रदर्शन में औटा के शिक्षक पहुंच जाने से झड़प और धक्कामुक्की हुई। वरिष्ठों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा नवंबर में प्रस्तावित हैं। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार विषम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित और सम सेमेस्टर की परीक्षा ओएमआर पर होती है। पर, विवि की परीक्षा समिति की बैठक में विषम सेमेस्टर की परीक्षा भी ओएमआर शीट पर कराने का निर्णय लिया गया है। औटा इसका विरोध कर रही है।

विज्ञापन

सोमवार को पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10 बजे ही आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी आदि के शिक्षक धरनास्थल पर पहुंचने लगे। करीब 500 शिक्षक धरनास्थल पर मौजूद थे। शिक्षकों ने एलान किया कि अगर विवि लिखित परीक्षा नहीं कराता है तो औटा के शिक्षक परीक्षा, दीक्षांत समारोह और युवोत्सव जैसे किसी भी आयोजन में सहयोग नहीं करेंगे।
 

शिक्षकों ने कुलपति के नाम ज्ञापन कुलसचिव पीके सिंह को सौंपा। इसमें कुलपति के लिखित परीक्षा कराने का आश्वासन न देने पर 10 दिन बाद क्रमिक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन में औटा अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, महामंत्री डॉ. संजय मिश्र, फुपुक्टा अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, शिव कुमार सिंह, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. अनुराग पालीवाल. डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. कुलदीप, दिग्विजय सिंह डॉ. संतोष यादव, डॉ. अनुपम सक्सेना समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
 
विज्ञापन

वहीं डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने ओएमआर आधारित परीक्षा के समर्थन में धरना दिया। कॉलेज संचालकों का कहना है कि इससे परीक्षा संचालन और परिणाम घोषित करना दोनों आसान हो जाता है। इसी बीच कॉलेज संचालकों प्रदर्शन में औटा के शिक्षक पहुंच जाने से विवाद हुआ। 

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के ओर से अध्यक्ष चौ. कृपाल सिंह, महामंत्री डॉ. राजीव सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, मुकेश शर्मा, श्याम चौधरी और ब्रजेश शर्मा आदि मौजूद थे। उधर, औटा के गुस्साए शिक्षकों की विवि कर्मियों से भी झड़प होने से कुछ देर के लिए माहौल बिगड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed