फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University Students Appeal with Chief Minister and Education Minister

विश्वविद्यालय ने बंद किए दरवाजे तो मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से लगाई छात्रों ने गुहार

Sun, 27 Sep 2020 05:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 27 Sep 2020 05:05 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद एक सितंबर से ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। हेल्पडेस्क पर
प्रार्थनापत्र लिया जा रहा है। तमाम छात्र-छात्राएं पहले भी प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन कई चक्कर लगाने के बाद भी डिग्री नहीं मिली है।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University Students Appeal with Chief Minister and Education Minister
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं डिग्री के लिए दौड़ लगाकर थक गए हैं, एक सितंबर से तो उन्हें विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में विद्यार्थी अब राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षामंत्री को ट्वीट कर डिग्री दिलाने की मांग कर रहे हैं। 10 दिनों में कई छात्र-छात्राओं ने अपनी डिग्री दिलवाने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कुछ कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद एक सितंबर से ही छात्र-छात्राओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। हेल्पडेस्क पर प्रार्थनापत्र लिया जा रहा है। तमाम छात्र-छात्राएं पहले भी प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन कई चक्कर लगाने के बाद भी डिग्री नहीं मिली है।
विज्ञापन


गेट पास नहीं बनाया जा रहा, जिससे वह अधिकारियों तक पहुंच सकें और अपनी बात रख सकें। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि डिग्री के लिए आवेदन किसी पटल पर लटकें न, इसके लिए काम चल रहा है। डिग्री लटकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक: 
पवन कुमार सिंह ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को ट्वीट कर लिखा है कि वह प्रदेश के विश्वविद्यालय की तरफ ध्यान दें। खासतौर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा की ओर, यहां कर्मचारी काम करके खुश नहीं हैं। डिग्री के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदनों को महीनों तक नहीं देखते। फिर ऑनलाइन आवेदन लेने का क्या मतलब। 

केस दो: रवींद्र विज ने 23 सितंबर को मुख्यमंत्री व केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा का गुंडाराज। वर्ष 2016 में बीएससी उत्तीर्ण उनकी बेटी सौम्या विज ने 27 अगस्त 2018 को डिग्री के लिए आवेदन किया था, अभी तक डिग्री नहीं मिली। आवेदन की रसीद भी लगाई है।

केस तीन: निशांत अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षामंत्री को 21 सितंबर को ट्वीट किया। लिखा है कि आगरा विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली की वजह से उनकी डिग्री नहीं मिल पा रही है। वह डिग्री निकलवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed