{"_id":"631493d2ae804e3a20190277","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-postponed-b-ed-examination-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा स्थगित: प्रवेश पत्र तक अपलोड नहीं कर पाया विश्वविद्यालय, केंद्रों पर तैयारियां भी अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा स्थगित: प्रवेश पत्र तक अपलोड नहीं कर पाया विश्वविद्यालय, केंद्रों पर तैयारियां भी अधूरी
Sun, 04 Sep 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Sep 2022 05:33 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड की परीक्षाएं सोमवार से नहीं होंगी। अधूरी तैयारियों के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एक और लापरवाही सामने आई है। बीएड परीक्षाओं की तैयारियां नहीं कर पाने के कारण इसकी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। बीएड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी तैयार नहीं हुए हैं। छह सितंबर से परीक्षाएं शुरू होनी थीं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार से बीएड प्रथम वर्ष (बैच 2020-23,2021-22) और द्वितीय वर्ष (2020-22) की परीक्षाएं शुरू होनी थी। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र तैयार नहीं हो पाए थे। नोडल केंद्र पर भी तैयारियां अधूरी थीं। इस लिहाज से विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित करना ही उचित समझा। जल्द ही नई तिथि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
आठ तक भरे परीक्षा फॉर्म
परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड वर्ष 2021-23 प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष 2020-2022 और एलएलबी, बीएएलएलबी सत्र 2022 के मुख्य एवं पूर्व छात्र परीक्षा फार्म भरने से वंचित हैं, ऐसे छात्र आठ सितंबर तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं। इसके बाद इनको मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos