{"_id":"6112b2be8ebc3e2a3c61ef75","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-notice-to-760-colleges-report-of-standards-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: अस्थायी मान्यता वाले 760 कॉलेजों को नोटिस, मानक पूरे करने को 31 अगस्त का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: अस्थायी मान्यता वाले 760 कॉलेजों को नोटिस, मानक पूरे करने को 31 अगस्त का समय
Wed, 11 Aug 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:10 AM IST
सार
विश्वविद्यालय से करीब 1050 कॉलेज संबद्ध हैं, इनमें से 760 कॉलेजों को अस्थायी मान्यता की अवधि इसी सत्र में पूरी हो गई है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अधूरे मानकों को पूरा करने के लिए 760 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। इनसे 31 अगस्त तक मानकों की रिपोर्ट तलब की है। अधूरे मानक मिलने पर इनकी मान्यता को स्थायी करने की संस्तुति नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से करीब 1050 कॉलेज संबद्ध हैं, इनमें से 760 कॉलेजों को अस्थायी मान्यता की अवधि इसी सत्र में पूरी हो गई है। इन कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, व्यावसायिक कोर्स समेत अन्य पाठ्यक्रम संचालित हैं। इनमें पाठ्यक्रम शुरू करते वक्त तीन सालों के लिए अस्थायी मान्यता दी थी, जिसके बाद मानक पूरा करने पर पाठ्यक्रम संचालन की स्थायी मान्यता दी जाएगी। ऐसे में इन कॉलेज संचालकों को नोटिस देकर पूछा गया है कि मानक पूरे हुए हैं कि नहीं, इनकी मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद विश्वविद्यालय भौतिक सत्यापन कराएगा। अधूरे मानक मिलने पर इनके पाठ्यक्रम की मान्यता को 2021-22 सत्र के लिए स्थायी नहीं करेगा।
विज्ञापन
शिक्षकों की संख्या, लैब, कक्ष संख्या की मांगी है जानकारी
कॉलेजों में पाठ्यक्रमों के मुताबिक शिक्षकों की संख्या, वेतन जारी करने वाला शिक्षकों का बैंक खाते का विवरण, कक्ष संख्या, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेलकूद का सामान, कॉमन रूम समेत अन्य मानक हैं। इन सभी के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
कॉलेजों को चरणबद्ध नोटिस जारी किए
कॉलेजों को चरणबद्ध नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें मानकों को पूरा करने के लिए कहा गया है। उनकी रिपोर्ट भी मांगी गई है। इनका भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा। शैक्षणिक मानक पूरा न होने पर उनकी स्थायी मान्यता की संस्तुति नहीं की जाएगी। - प्रो. प्रदीप श्रीधर, जन संपर्क अधिकारी विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: 225 निजी कॉलेजों में बीएड में प्रवेश नहीं ले पाएंगे छात्र, यह है वजह