फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University extended the date for filling re exam form

डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने री-एग्जाम फार्म भरने की बढ़ाई तारीख

Tue, 02 Oct 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 02 Oct 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University extended the date for filling re exam form
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने री-एग्जाम के फार्म भरने के लिए समय बढ़ा दिया है। अब तीन अक्तूबर तक छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। सभी कॉलेजों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है।
विज्ञापन

 
री-एग्जाम फार्म भरने की तिथि बढ़ने पर अब इसकी परीक्षाओं की तिथि में भी परिवर्तन होगा। पहले ये परीक्षा तीन से पांच अक्तूबर तक होनी थी। तीन अक्तूबर तक फार्म भरने के बाद परीक्षा की नई तिथि जारी की जाएगी। बताया गया कि मार्क्सशीट की त्रुटियां भी ठीक कराई गई हैं, जिससे छात्रों को फार्म भरने का मौका मिल सके।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि री-एग्जाम फार्म भरने से सैकड़ों छात्र वंचित रह गए थे, कालेजों से प्रार्थनापत्र आने के बाद एक और मौका देकर तीन अक्तूबर तक फार्म भरने की छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परीक्षा फीस न देने वाले 24 स्कूलों को नोटिस

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को परीक्षा शुल्क न देने वाले 24 कालेजों को नोटिस भेजे हैं। उनसे समय रहते परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करने को कहा है। ऐसा न करने वाले कालेजों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी है। पीआरओ डॉ. जीएस शर्मा ने बताया कि इन कालेजों ने छात्रों से शुल्क वसूल लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed