फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University closed web registration for admission to undergraduate and postgraduate courses

Agra University: स्नातक-परास्नातक में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन बंद, जानें दोबारा कब शुरू होगी प्रक्रिया

Mon, 01 Aug 2022 04:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 04:48 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में दो अगस्त से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। पहले चरण का प्रवेश आठ अगस्त तक लिया जाएगा। इसके बाद छह अगस्त से दोबारा वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाएगी। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University closed web registration for admission to undergraduate and postgraduate courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद कर दी। विश्वविद्यालय की आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में दो अगस्त से प्रवेश शुरू हो जाएंगे। पहले चरण का प्रवेश आठ अगस्त तक लिया जाएगा। वहीं, स्नातक व परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया छह अगस्त से दोबारा शुरू होगी और 20 अगस्त तक चलेगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक अंतिम वर्ष के सभी परिणाम जारी किए बिना ही परास्नातक का वेब पंजीकरण बंद कर दिया है। परिणाम न होने से छात्र-छात्राओं ने अभी वेब पंजीकरण नहीं कराया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों (बीकॉम वोकेशनल व बीकॉम अंतिम वर्ष) के ही परिणाम जारी किए हैं। सर्वाधिक छात्र संख्या बीए और बीएससी पाठ्यक्रमों में है, अभी उसका परिणाम जारी नहीं किया गया है। मुख्य परीक्षाएं 20 जून को ही समाप्त हो गई थीं। 

विज्ञापन

छह अगस्त से कर सकते हैं आवेदन 

विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के समन्वयक प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह का कहना है कि प्रभारी कुलपति के आदेश पर स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब पंजीकरण की प्रक्रिया 31 जुलाई को बंद की गई। छह अगस्त से प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। जो छात्र रह गए हैं, वो आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में आज से लिए जा सकेंगे प्रवेश 

प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए लॉग इन आईडी सोमवार को खोल दी जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थायी संबद्धता वाले पाठ्यक्रमों की सीट मैट्रिक्स उपलब्ध करा दी गई है। अभी अस्थायी संबद्धता वाले कॉलेजों की सीटों का ब्योरा नहीं दिया गया है। वहीं, जिन कॉलेजों ने अभी तक परीक्षा फीस जमा नहीं की है, उनको प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। परीक्षा फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। 

एक नजर आंकड़ों पर 

स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश की प्रक्रिया की स्थिति 
  • 69,311 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया। 
  • 66,716 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए पाठ्यक्रमों को चुना। 
  • 3,640 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की। 
  • 389 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है। 
परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया की स्थिति 
  • 12,330 - छात्र-छात्राओं ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन कराया। 
  • 10,102 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा।  
  • 1078 - छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए संस्थानों व कॉलेजों में रिपोर्टिंग की। 
  • 181 - छात्र-छात्राओं ने अभी तक प्रवेश लिया है। 
नोट: आंकड़े 31 जुलाई को शाम 06:30 बजे तक के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed