फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra PhD entrance exam 2022 result released know how to see  

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: जारी हुआ पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Mon, 18 Apr 2022 08:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 08:49 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में 3297 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 935 को सफलता हाथ लगी है। विवि ने परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी आसानी से देख सकते हैं।  

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra PhD entrance exam 2022 result released know how to see  
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा में 3297 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से महज 935 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्रवेश परीक्षा का परिणाम 28 फीसदी रहा है।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में सोमवार को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के परिणाम की घोषणा की गई। डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि नौ अप्रैल 2022 को परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा के अगले दिन सभी विषयों के प्रश्नपत्र और उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थीं। अभ्यर्थियों से आपत्तियां आमंत्रित की गईं। 16 आपत्तियां सही पाई गईं। एक शोध प्रविधि से जुड़ा था, प्रश्नों का ही मूल्यांकन किया गया। 15 प्रश्न विभिन्न विषयों से संबंधित रहे। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने कहा कि प्रभारी कुलपति के निर्देश पर प्रवेश परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई और परिणाम भी जल्द घोषित किया गया। वार्ता में असिस्टेंट डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह और पीआरओ प्रो. प्रदीप श्रीधर की उपस्थिति रही। 

विज्ञापन

वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं 

पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। वेबसाइट पर लिंक https://govexams.com/BAUAGRA/Default.aspx  दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग प्रस्तावित 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया है। मई के पहले सप्ताह में काउंसिलिंग प्रस्तावित है, इसकी तारीख जल्द घोषित की जानी है। काउंसिलिंग के बाद ही अंतिम प्रवेश सूची निर्धारित की जाएगी। जुलाई से दिसंबर 2022 तक की अवधि में कोर्स वर्क कराया जाना प्रस्तावित है।

प्रवेश परीक्षा में 457 महिला अभ्यर्थी सफल

प्रवेश परीक्षा में शामिल 1669 महिला अभ्यर्थियों में से 457 ने सफलता हासिल की है। 1628 पुरुष अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी, इसमें से 478 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 10 विषयों में कोई अभ्यर्थी सफल नहीं हुआ। 

एक नजर आंकड़ों पर 

- 1200 करीब सीटें पीएचडी में हैं, काउंसिलिंग से पूर्व यह संख्या अंतिम रूप से निर्धारित कर दी जाएगी।
- 115 अभ्यर्थियों ने (सर्वाधिक) हिंदी विषय में प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। एक अभ्यर्थी ने 200 में से सर्वाधिक 176 अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed