फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University agra  increased PhD Seats 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: पीएचडी में बढ़ाई गईं सीटें, अब 1227 सीटों पर होगा प्रवेश

Mon, 02 May 2022 08:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 08:00 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। पीएचडी के लिए  27 सीटें बढ़ा दी गई हैं।
 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University agra  increased PhD Seats 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन अब 1227 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश लेगा। 27 सीटें और बढ़ गई हैं, इतने ही अभ्यर्थियों को लाभ मिल जाएगा। 15 शोध निर्देशकों की सीटों को अब शामिल किया गया है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि 15 शोध निर्देशक ऐसे शामिल किए गए हैं, जिन्होंने शोध कार्य कराने के लिए पहले से आवेदन कर रखा था, उनके आवेदन में कमियां थीं। समिति की ओर से आपत्तियां लगा दी गई थीं। शिक्षकों ने आपत्तियों का निस्तारण कर दिया, इसके बाद उनको शोध निर्देशक बना दिया और अधिक अभ्यर्थियों का पीएचडी में प्रवेश हो सके, इसलिए इनको प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। पहले करीब 1600 अभ्यर्थियों को 1200 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग करानी थी।

विज्ञापन

935 अभ्यर्थी हुए थे सफल

डीन रिसर्च ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किए गए प्रवेश परीक्षा के परिणाम की कट ऑफ में शामिल अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा में 3297 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, इसमें से 935 अभ्यर्थी सफल हुए थे। पीएचडी में प्रवेश के लिए पांच और छह मई को सुबह 9:30 बजे से काउंसिलिंग कराई जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएलएड की 5795 ने दी तृतीय सेमेस्टर के आखिरी दिन परीक्षा 

डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गईं। आखिरी दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य के निर्देशन में पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में सभी छह केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। तीन पाली में हुई परीक्षा में कुल 5795 परीक्षार्थी शामिल हुए।  पहली पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2163 परीक्षार्थियों में से 1925 उपस्थित और 238 अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में संस्कृत/उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2187 में से 1947 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 240 अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में कंप्यूटर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 2161 परीक्षार्थियों में से 1923 परीक्षा में शामिल हुए और 238 अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य धीरेंद्र कुमार ने प्रवक्ता यशवीर सिंह, डॉ. मनोज वार्ष्णेय व रजनी सिंह के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित मिली। डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से शुरू होंगी और छह मई को संपन्न होंगी। महज दो केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed