फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University agra dual policy in action against colleges for mass copying

Agra University: सामूहिक नकल पर एक कॉलेज की परीक्षा निरस्त, दूसरे पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 12:21 AM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सामूहिक नकल के मामले में हाथरस के कॉलेज की परीक्षा और केंद्र निरस्त कर दिया, जबकि अलीगढ़ महाविद्यालय में परीक्षाएं हो रहीं हैं। यहां भी सामूहिक नकल होते मिली थी। 

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University agra dual policy in action against colleges for mass copying
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सामूहिक नकल पकड़े जाने पर हुई कार्रवाई में दोहरी नीति सामने आई है। दो परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कंट्रोल रूम से सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी गई। एक केंद्र की परीक्षा और केंद्र दोनों निरस्त कर दिया गया, जबकि दूसरे केंद्र को अभयदान मिला है, वहां परीक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन

    
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में 13 मई को कंट्रोल रूम ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों को मां जानकी देवी महाविद्यालय, हाथरस (कोड 695) और श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, एटा (कोड 940) में सामूहिक नकल पकड़े जाने की रिपोर्ट दी थी। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के निर्देश पर दोनों केंद्रों की संबंधित परीक्षा और परीक्षा केंद्र निरस्त करने के आदेश हुए। 

विज्ञापन

एटा के कॉलेज का नाम कार्रवाई से हटाया 

शनिवार को श्री रामस्वरूप गंगा प्रसाद कॉलेज, एटा (कोड 940) का नाम कार्रवाई से हटा दिया गया। कंट्रोल रूम ने रिपोर्ट दी कि गलती से इस केंद्र का नाम चला गया था, जबकि जिस केंद्र पर नकल दिखी और जिसकी वीडियो क्लिप बनाई गई वह कॉलेज डीआरजी महाविद्यालय, अलीगढ़ (कोड 530) था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित रिपोर्ट में डीआरजी महाविद्यालय का नाम आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया कि अब जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शनिवार से अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन इस पर कोई निर्णय नहीं ले सका है। इस केंद्र पर परीक्षाएं निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं। 

बुधवार तक निर्णय ले लिया जाएगा

विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने बताया कि कार्रवाई पर कोई सवाल खड़ा न हो इस वजह से कुलसचिव को ठीक से जांच करने के लिए कहा गया है। बुधवार तक प्रकरण में कोई निर्णय ले लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed