फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University administration has not announced the date of semester examinations yet

Agra University: आगरा विश्वविद्यालय का हाल, पाठ्यक्रम पूरा होने वाला है परीक्षाओं का पता नहीं

Mon, 19 Dec 2022 01:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 01:44 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन आवासीय परिसर के संस्थानों और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एनईपी के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक साथ कराना चाहता है। इसलिए अभी तक आवासीय परिसर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University administration has not announced the date of semester examinations yet
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सेमेस्टर परीक्षाओं की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। जबकि आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों की पढ़ाई पूरी होने वाली है। छात्र-छात्राएं परीक्षा के बारे में लगातार पूछ रहे हैं। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के अधिकतर संस्थानों और विभागों में पढ़ाई अगस्त माह में ही शुरू करा दी गई थी। कुछ ने सितंबर में शुरू कराई थी। संबद्ध कॉलेजों में कक्षाएं देर से शुरू हो पाईं। कॉलेजों में अभी पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सकता है। कॉलेज प्रशासन चाहते हैं कि परीक्षाएं फरवरी में कराई जाएं, जिससे उनके यहां पाठ्यक्रम पूरा हो सके। वहीं, आवासीय परिसर के संस्थानों व विभागों के निदेशकों व विभागाध्यक्ष चाहते हैं कि परीक्षाएं जल्द से जल्द कराई जाएं, जिससे सत्र अधिक प्रभावित न हो। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन आवासीय परिसर के संस्थानों और विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एनईपी के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं एक साथ कराना चाहता है। इसलिए अभी तक आवासीय परिसर का परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। कॉलेजों के साथ परीक्षा कराने पर आवासीय परिसर का सत्र भी बेपटरी हो जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि परीक्षा समिति में ही निर्णय लिया गया है कि आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों की परीक्षाएं एक साथ कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय संस्थानों में छात्र-छात्राएं 3000 से कम 

विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के संस्थानों में छात्र-छात्राओं की संख्या 3000 से भी कम है। जबकि संबद्ध कॉलेजों में संख्या लाखाें में हैं। कॉलेजों से अलग परीक्षा कराने की वजह से ही आवासीय संस्थानों का सत्र अधिक प्रभावित नहीं होता था। अब एक साथ परीक्षा कराने पर देरी तय है। विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा का कहना है कि आवासीय इकाई के संस्थानों के छात्र-छात्राओं की परीक्षा अलग से ही कराना ही ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed