{"_id":"625965e8e60db662083e52dd","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-jayanti-2022-clashed-over-the-cutting-of-cake-sp-mla-returned-after-seeing-controversy-in-shikohabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: केक काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, विवाद देख विधायक लौटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: केक काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, विवाद देख विधायक लौटे
Fri, 15 Apr 2022 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 06:26 PM IST
सार
आंबेडकर जयंती के आयोजन में केक काटने को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केसरी गांव में आंबेडकर जयंती के अवसर पर केक काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। यह देखकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव बिना केक काटे ही बैरंग लौट गए।
नसीरपुर के गांव केसरी में लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में देर रात केक काटने के लिए सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इस दौरान दो पक्षों में केक काटने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
एसओ नसीरपुर ने 30 मिनट में नई प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराकर मामला शांत करा दिया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नसीरपुर के गांव केसरी में लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में देर रात केक काटने के लिए सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इस दौरान दो पक्षों में केक काटने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विधायक के सामने हुआ विवाद
ये पूरा विवाद विधायक के सामने हुआ। मामला बढ़ता देख विधायक अपनी गाड़ी में बैठे और वापस घर लौट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। एसओ नसीरपुर गगन गौड़ ने बताया विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त
केसरी गांव में शुक्रवार सुबह किसी व्यक्ति ने पार्क में लगी बाबा आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलते ही लोग नाराज हो उठे। सूचना पर सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, एसओ नसीरपुर गगन गौड़, एसो नगला खंगर तेजवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज शिव कुमार चौहान तथा तहसीलदार लालता प्रसाद, लेखपाल आदि मौके पर पहुंचे।एसओ नसीरपुर ने 30 मिनट में नई प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराकर मामला शांत करा दिया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।