फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti 2022 clashed over the cutting of cake SP MLA returned after seeing controversy in Shikohabad 

डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती: केक काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, विवाद देख विधायक लौटे   

Fri, 15 Apr 2022 06:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 06:26 PM IST
सार

आंबेडकर जयंती के आयोजन में केक काटने को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti 2022 clashed over the cutting of cake SP MLA returned after seeing controversy in Shikohabad 
डॉ. भीमराव आंबेडकर - फोटो : ANI

विस्तार

केसरी गांव में आंबेडकर जयंती के अवसर पर केक काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हो गया। यह देखकर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव बिना केक काटे ही बैरंग लौट गए।
विज्ञापन


नसीरपुर के गांव केसरी में लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में देर रात केक काटने के लिए सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव को मुख्य अतिथि बनाया गया था। इस दौरान दो पक्षों में केक काटने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन

विधायक के सामने हुआ विवाद

ये पूरा विवाद विधायक के सामने हुआ। मामला बढ़ता देख विधायक अपनी गाड़ी में बैठे और वापस घर लौट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। एसओ नसीरपुर गगन गौड़ ने बताया विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा की क्षतिग्रस्त 

केसरी गांव में शुक्रवार सुबह किसी व्यक्ति ने पार्क में लगी बाबा आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलते ही लोग नाराज हो उठे। सूचना पर सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार, एसओ नसीरपुर गगन गौड़, एसो नगला खंगर तेजवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज शिव कुमार चौहान तथा तहसीलदार लालता प्रसाद, लेखपाल आदि मौके पर पहुंचे। 


एसओ नसीरपुर ने 30 मिनट में नई प्रतिमा मंगवा कर स्थापित कराकर मामला शांत करा दिया। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed