फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dr bhim rao ambedkar university semester exam date 2019

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया एमकॉम, बीसीए, बीबीए की परीक्षाओं का कार्यक्रम

Wed, 24 Apr 2019 07:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Apr 2019 07:56 AM IST
विज्ञापन
dr bhim rao ambedkar university semester exam date 2019
आगरा यूनिवर्सिटी फाइल फोटो - फोटो : SELF
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। संबंधित विभागाध्यक्षों और प्रभारियों ने परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं परीक्षा का कार्यक्रम देख भी सकती हैं।
विज्ञापन


एमकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य और पुनर्परीक्षा 30 अप्रैल से शुरू होगी। 10 मई तक परीक्षा चलेंगी। परीक्षाएं एक पाली में सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन


बीसीए दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू होंगी। 15 मई को परीक्षा समाप्त होगी। दो पाली में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 01:00बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बीबीए के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 30 अप्रैल से शुरू होंगी। 14 मई को परीक्षा समाप्त होगी। इसकी परीक्षाएं भी दो पाली में कराई जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:00 से दोपहर 02:00बजे तक होगी। 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा का कहना है कि विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को भी पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed