{"_id":"6ae3b28329fc8eb1db085541","slug":"dps-shastripuram-dominates-in-swimming-agra-news-c-25-agr1034-1199432-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तैराकी में डीपीएस शास्त्रीपुरम का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तैराकी में डीपीएस शास्त्रीपुरम का दबदबा
Fri, 30 Oct 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
आगरा। 20वीं मून स्कूल ओलंपिक्स तैराकी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण फतेहाबाद रोड स्थित द इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। जूनियर बालक, जूनियर बालिका और सीनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप दिल्ली पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम ने जीती। वहीं, सीनियर बालक वर्ग का खिताब सेंट पीटर्स कॉलेज के नाम रहा।
समारोह में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव नम्रता दान, पुनीत दान, आरबी सिंह और डॉ. सचिन मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नम्रता दान ने कहा कि जीत पदक दिलाती है तो हार बेहतर प्रदर्शन का सबक देती है। आरबी सिंह ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित होती है। आरटीओ संजय तिवारी और अखिलेश द्विवेदी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।