Agra: डीपीएस के इस फरमान से परेशान हुए अभिभावक, जिलाधिकारी से करेंगे शिकायत
भीषण गर्मी में जहां सरकारी सहित ज्यादातर स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश हो गए हैं, तो वहीं डीपीएस में 19 जून तक कक्षाएं लगाने के फरमान से अभिभावक परेशान हैं। इस मामले में अभिभावक जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बेसिक और माध्यमिक स्कूलों में 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया गया है। पर, दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में अभी भी कक्षाएं लगाई जा रही हैं। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल की ओर से शासनादेश को दरकिनार कर 19 जून तक कक्षाएं संचालित करने का फरमान जारी किया गया है। 20 जून से दो जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। चार जुलाई से स्कूल फिर खुल जाएंगे।
प्रधानाचार्य को भेजा ई-मेल
कुछ अभिभावकों ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रधानाचार्य को ई-मेल भेजा है। स्कूल प्रशासन ने ई-मेल के माध्यम से अभिभावकों को जवाब भेजा है। अभिभावकों ने जिलाधिकारी कार्यालय में भी सूचना दी है। वे शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचेंगे।
घूमने जाने के लिए परेशान हैं अभिभावक
डीपीएस के चेयरमैन सुनील अग्रवा ने बताया कि 4400 में से 44 अभिभावक ही स्कूल खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। अधिकतर कारण बता रहे हैं कि वह छुट्टियों में घूमने जाना चाहते हैं। कोरोना काल में दो वर्षों में पढ़ाई प्रभावित रही है, इसलिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जब स्कूल एसी बस और एसी कक्षाएं उपलब्ध करा रहा है तो पढ़ाने में क्या परेशानी है। अतिरिक्त काम करने की सजा नहीं होती है, इस संबंध में जिला प्रशासन जो निर्णय लेगा उसके लिए हम तैयार हैं।
स्कूल से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
वहीं इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ‘शासनादेश के विपरीत गर्मी की छुट्टियों में स्कूल चलाए जाने पर स्कूल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जिलाधिकारी को भी प्रकरण की जानकारी दी जाएगी।’