{"_id":"5dfb1f368ebc3e87e577a5cb","slug":"dozens-cattles-cut-from-rajdhani-express-at-barhan-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी से कटे दर्जन से अधिक गोवंश, 20 मिनट तक खड़ी रही सियालदाह एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी से कटे दर्जन से अधिक गोवंश, 20 मिनट तक खड़ी रही सियालदाह एक्सप्रेस
Thu, 19 Dec 2019 12:27 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला-फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला-फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
बरहन स्टेशन के पास ट्रेन से कटे गोवंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह सियालदाह राजधानी से एक दर्जन से अधिक गोवंशों की कटकर मर गए। घटना सुबह के समय की है। सियालदाह से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही दिल्ली रेलखंड के मितावली रेलवे स्टेशन से आगे निकली। तभी नगला गोल रेलवे फाटक के निकट जानवरों का एक झुंड रेलवे लाइन पार करने लगा। चालक ने हॉर्न बजाकर उन्हें हटाने का भी प्रयास किया।
लेकिन राजधानी की रफ्तार अधिक होने के कारण एक के बाद एक कर करीब एक दर्जन से अधिक गोवंश ट्रेन से कट गए। गनीमत रही कि ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई। चालक ने ट्रेन को रोकने के साथ ही पूरे मामले से नियंत्रण कक्ष टूंडला को अवगत कराया।
बताया गया है कि करीब बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। रेलवे लाइन पर पड़े गोवंश के शवों को हटाने के साथ ही ट्रेन के इंजन में फंसे टुकड़ों को भी बाहर निकाला गया। इस दौरान रेल प्रशासन में अफरा-तफरी मची रही।