फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dowry murder case registered in case of death of married woman

विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज

Sun, 08 May 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case registered in case of death of married woman
बरहन (आगरा)। कस्बे के मोहल्ला खेरा में शुक्रवार रात हुई विवाहिता शिवानी (21) की मौत के मामले में पति और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तीनों आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि शिवानी का शव शुक्रवार की रात घर में ही फंदे से लटकता मिला था। मामले में पिता अमर सिंह निवासी कटेरिया थाना अवागढ़ जिला एटा ने तहरीर दी थी। जिसके मुताबिक दो वर्ष पूर्व शिवानी की शादी वेद प्रकाश निवासी बरहन से की गई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक की मांग कर रहे थे। इसके लिए शिवानी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार की रात उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति वेद प्रकाश, जेठ विजय और जेठानी नीरू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपी घर से फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed