फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dowry free marriage in agra

बैंडबाजा न बराती, महज 17 मिनट में दूल्हा-दुल्हन हो गए जीवनसाथी

Mon, 02 Oct 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Mon, 02 Oct 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
dowry free marriage in agra
कपल - फोटो : Demo Pic
आगरा में बाह के बिजौली गांव में कबीरपंथ के अनुयायियों ने धूम-धड़ाका और तड़क भड़क केबगैर सादगी के साथ विवाह करके समाज में नई मिसाल पेश की। इस विवाह में तो दुल्हन ने मेहंदी रचाई, न दूल्हे ने पगड़ी पहनी। 
विज्ञापन


न दूल्हा बारात लेकर पहुंचा और न ही दुल्हन को विदा करने के लिए गाड़ी सजाई गई। और तो और दुल्हा-दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी नहीं लिए। इतना ही नहीं। दुल्हन की मांग में सिंदूर भी नहीं भरा गया। 
विज्ञापन


सत्संग में गुरुवाणी के बीच दोनों एक दूसरे के हो गए। इस सादगी से प्रभावित होकर वहां मौजूद 200 लोगों ने अपने बच्चों की दहेज रहित शादी करने का संकल्प ले  लिया। बताया गया है कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार संत रामपाल के अनुयायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आडंबरों को छोड़ने का संदेश

दुल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा था। शादी का एक मकसद आडंबरों को छोड़ने का संदेश देना भी था। सत्संग के दौरान अशोक नगर बाह के राजकुमार की पुत्री नेहा का विवाह जसोल निवासी अजय के पुत्र दिनेश के साथ हुआ। सत्संग में मौजूद लोग ही घराती और बाराती की भूमिका में रहे। 

मेहंदी और हल्दी की रस्में भी नहीं हुई। न ही कोई पकवान बनाया गया।  महज 17 मिनट में सभी आडंबरों और कुरीतियों से दूर दहेज रहित शादी संपन्न हुई।  सत्संग आयोजक रविन्द्र दास, ओमप्रकाश दास, करन दास ने बताया कि शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची रोकने के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed