{"_id":"6715b81a42b6910e2a0eb925","slug":"doubt-on-character-wife-did-not-like-behavior-of-husband-left-her-in-laws-house-condition-for-coming-back-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक: पत्नी को रास न आई पति की ये हरकत, छोड़ दिया ससुराल; वापस आने के लिए रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक: पत्नी को रास न आई पति की ये हरकत, छोड़ दिया ससुराल; वापस आने के लिए रखी ये शर्त
Mon, 21 Oct 2024 07:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:41 AM IST
सार
पत्नी और पति के बीच विवाद की वजह दोस्ती निकली। पत्नी अपने एक मित्र से बात करती है, इसी बात को लेकर पति उस पर शक करता है। पति की इस आदत की वजह से पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। बात थाने पहुंची तो पत्नी ने वापस आने के लिए अपनी शर्त रखी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेयर मार्केट के जानकार मित्र से पत्नी की बातचीत बढ़ने पर पति से झगड़ा हो गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। काउंसिलिंग में पत्नी ने शर्त रख दी कि पति शक करने की आदत बदल दे। नहीं तो ससुराल नहीं जाऊंगी। वहीं पति का कहना था कि पत्नी मित्रता खत्म करे। सुलह नहीं होने पर दोनों को अगली तारीख दे दी गई।
शादी एक साल पहले हुई है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी दिन रात किसी से फोन पर बात करती है। वह कई बार मना कर चुके हैं। वहीं पत्नी का कहना है कि वह जिससे बात करती है, वह उसका मित्र है। शेयर मार्केट का जानकार है। परिवार का करीबी है इसलिए बातचीत होती है। वह शेयर मार्केट के काम में सलाह लेती है। वह पति के शक की वजह से मित्रता नहीं तोड़ेगी। वह पति से प्यार करती है।