फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doordarshan relay center will be closed after one month

एक महीने बाद बंद हो जाएगा दूरदर्शन रिले केंद्र

Tue, 28 Sep 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Doordarshan relay center will be closed after one month
मैनपुरी। एक माह बाद मैनपुरी में स्थित दूरदर्शन का लघु प्रसारण केंद्र (रिले केंद्र) बंद हो जाएगा। दूरदर्शन महानिदेशालय की ओर से इसे बंद करने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के बाद से कर्मचारियों में मायूसी है।
विज्ञापन

दूरदर्शन का लघु प्रसारण केंद्र 31 अक्तूबर को बंद हो जाएगा। अब दूरदर्शन के चैनल डीडी फ्री डिश व अन्य डीटीएच प्लेटफार्म पर देखे जा सकेंगे। केंद्राध्यक्ष अरुण कुमार जैन ने बताया कि केंद्र को बंद करने का दूरदर्शन महानिदेशालय की ओर से आदेश आया है। आदेश आने के बाद रिले केंद्र से जुड़े कर्मचारियों में मायूसी है। देशभर में तीन चरण में 412 रिले केंद्र बंद किए जाएंगे। पहले चरण में प्रदेश में 15 प्रसारण केंद्र बंद होंगे।
विज्ञापन

----
इसलिए रिले केंद्र हो रहा है बंद
देश में 1959 में दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी। हर शहर में दूरदर्शन के प्रसारण के लिए रिले केंद्र बनाए गए। एंटीना के माध्यम से टेलीविजन पर दूरदर्शन चैनल का प्रसारण होता था। आधुनिक दौर में अब डीटीएच प्लेटफार्म से दूरदर्शन सहित अन्य चैनलों का प्रसारण होने लगा है। इस कारण रिले केंद्र की जरूरत खत्म हो गई। इसी के चलते रिले केंद्र को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed