फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dog bite injured 28 people including woman constable in Agra

Agra: एक कुत्ते ने दिनभर में 28 लोगों पर किया हमला, महिला सिपाही गंभीर घायल, पैर में लगे 22 टांके

Mon, 19 Dec 2022 09:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

इरादतनगर में एक कत्ते ने दहशत फैला दी। आवारा कुत्ते ने दिनभर में 28 लोगों को काटकर घायल कर दिया। इनमें एक महिला सिपाही भी शामिल है। उसके पैर में 22 टांके लगाने पड़े थे। 

विज्ञापन
Dog bite injured 28 people including woman constable in Agra
कुत्ते के हमले से घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के इरादतनगर कस्बे में सोमवार सुबह और दोपहर को एक कुत्ते ने कई लोगों पर हमला कर दिया। उसने एक महिला सिपाही समेत करीब 28 लोगों को काटकर घायल कर दिया। महिला सिपाही को तो पैर में 22 टांके लगाए गए हैं। लोगों के खदेड़ने पर कुत्ता खेतों की भाग गया। देर रात ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला। 

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह अचानक एक कुत्ता हमलावर हो गया। इस दौरान सुबह घूमने थाने से बाहर निकली महिला सिपाही प्राची को उसने सबसे पहले उसे काटा। इसके अलावा कुत्ते के काटने से अंकित, रवि, शिवम, पार्वती देवी, दीपक ,सतीश, बबलू, बलराम, अनेक सिंह, दीपक, सलीम, छोटे लाल शर्मा आदि घायल हैं। 
विज्ञापन


कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचकर उपचार और वैक्सीन लगवाई। लोगों ने बताया कि कुत्ता काटने के बाद सरसों की खड़ी फसल में जाकर छिप जाता था। उसके इस तरह से किए जा रहे अचानक हमले से कस्बे में दहशत बनी रही। लोगों ने दहशत के कारण बच्चों को घरों से बाहर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कुत्ते को मार डाला

एक ही दिन में कुत्ते के हमले की कई घटनाओं से कस्बे में दहशत रही। लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्ते की तलाश शुरू कर दी। देर रात कुत्ते को घेर लिया गया। इसके बाद लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। बता दें कि बीते दिनों बाह क्षेत्र के रुदमुली गांव निवासी 10 साल के नैतिक भदौरिया की मौत हो गई थी। उसे डेढ़ महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। 

उसने परिवार को यह बात नहीं बताई थी। जीभ लपलपाने व अन्य के लक्षणों के बाद घरवालों को पता चला था। रुदमुली के अरविंद भदौरिया के बेटे नैतिक को इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रेबीज संक्रमण होने से उसकी जान नहीं बच सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed