फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctors of 50 countries will gather in Apicon 2020 Agra

ताजनगरी में जुटेंगे 50 देशों के 12 हजार चिकित्सक, यूपी में 20 साल बाद हो रहा यह कार्यक्रम

Sun, 05 Jan 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
doctors of 50 countries will gather in Apicon 2020 Agra
एपिकॉन-2020 - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एसोसिएशन ऑफ फिजीशियन ऑफ इंडिया छह से नौ जनवरी तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल में एपिकॉन-2020 कराने जा रहा है। इसमें अमेरिका, फ्रांस, आस्ट्रेलिया समेत 50 देशों से 12 हजार चिकित्सक शामिल होंगे। आगरा में यह कॉन्फ्रेंस 30 साल बाद और प्रदेश में 20 साल बाद हो रही है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थिएटर चार में शनिवार को आयोजन सचिव डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि कॉन्फ्रेंस में संक्रामक रोग, लकवा, टीबी, मधुमेह, दिमागी बुखार समेत अन्य मर्ज में नई चुनौतियां, दवाएं, तकनीक के अलावा ईको, कार्डियोग्राफी, अल्ट्रासाउंड, पल्मोनिरी फंग्शन की नई जांचों पर एक हजार विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 1200 शोध प्रस्तुत होंगे। 
विज्ञापन


कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना करेंगे। आयुष्मान भारत समेत अन्य की स्टॉल लगाई जाएंगी। इसमें मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव डॉ. आरके वत्स, एम्स के निदेशक डॉ. बुलेरिया, इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. एंड्रयू बुल्टन बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान-अफगानिस्तान से नहीं आ रहे चिकित्सक

एपिकॉन में देश-दुनिया से फिजीशियन जुट रहे हैं, लेकिन इनमें पाकिस्तान और अफगानिस्तान के चिकित्सक नहीं होंगे। आयोजन कमेटी के मुताबिक कांफ्रेंस में इन दोनों देशों के किसी चिकित्सक का पंजीकरण नहीं हुआ है। बांग्लादेश से चिकित्सक आ रहे हैं। 

मेटल डिटेक्टर से होगा प्रवेश

कॉन्फ्रेंस में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम होंगे। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर होंगे, जांच करने के बाद ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश हो सकेगा। निजी सुरक्षा गार्ड भी रहेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed