फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Doctors and kiran kher will give the message of Save Daughter

किरण खेर संग 6000 डाक्टर देंगे बेटी बचाओ का संदेश

Mon, 11 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 11 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
Doctors and kiran kher will give the message of Save Daughter
बेटियों की घटती आबादी से डाक्टर भी चिंतित हैं। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए वे अनूठी पहल करने जा रहे हैं। 13 जनवरी से कलाकृति मैदान में 59वीं आल इंडिया कांग्रेस ऑफ आब्स्टेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी (आईकोग) में स्त्री रोग के इलाज के साथ सामाजिक समस्याओं पर भी मंथन होगा। मकर संक्रांति पर छह हजार डाक्टर पतंग उड़ाकर बेटी बचाओ की अपील करेंगे। पांच दिवसीय कांफ्रेंस में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, श्रीलंका, अमेरिका, इंग्लैंड समेत दुनिया भर से डाक्टर आ रहे हैं। उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा करेंगे, विशिष्ट अतिथि अभिनेत्री और सांसद किरण खेर होंगी। आयोजन सचिव डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि तमिलनाडु से 72 छात्रों का दल ‘सेव द चाइल्ड गर्ल’ की मशाल लेकर आगरा आ रहा है। जो उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि को सौंपेगा। संयोजक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि कांफ्रेंस में 13 वर्कशाप होंगी, 700 शोधपत्र पढ़े जाएंगे। साइंटिफिक चेयरपर्सन डा. सरोज सिंह ने बताया कि सुरक्षित प्रसव, सर्वाइकल-ब्रेस्ट कैंसर, रसौली, ट्यूब ब्लाक जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे। वार्ता में डा. आरएन गोयल, डा. अनुपम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

60 गरीब मरीज भी होंगे लाभान्वित
वर्कशाप में रसौली, सर्वाइकल-ब्रेस्ट कैंसर, ट्यूब ब्लाक जैसी बीमारियों के आपरेशन भी होंगे। विख्यात डाक्टर इनका आपरेशन रवि हास्पिटल, सरकार नर्सिंग होम, कमलेश टंडन नर्सिंगहोम में करेंगे, जिनका कलाकृति मेें लाइव प्रसारण होगा। इसमें 60 गरीब महिलाओं के आपरेशन नि:शुल्क होंगे।
विज्ञापन

‘मीना बाजार’ में डाक्टर करेंगे शॉपिंग
कलाकृति मैदान मेें बाजार विकसित किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रांतों की स्टाल लगेंगी। इसे मीना बाजार का नाम दिया गया है। यहां दो सौ स्टाल लगाई जएगा, जहां डाक्टर रात को खरीदारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed