फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   doctors accused of indecency in treatment in sn medical college administration set up investigation

Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही पर डॉक्टरों पर अभद्रता का आरोप, प्रशासन ने जांच बैठाई

Wed, 22 Jun 2022 09:34 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 22 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि देर रात मरीज आया था, इसकी पसली और कंधे में चोट थी। कंधे पर बेल्ट बांधने के लिए मंगवाई। इसी बीच नस कटने का एक मरीज आ गया। उसके अधिक रक्त स्राव हो रहा था। चिकित्सक उसके इलाज में जुट गए। 

विज्ञापन
doctors accused of indecency in treatment in sn medical college administration set up investigation
डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच जमकर हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इलाज में लापरवाही और तीमारदारों से अभद्रता करने का परिजनों ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया है। डॉक्टर और तीमारदार में तीखी नोकझोंक भी हुई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले की जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने समिति बना दी है।

विज्ञापन


अछनेरा के रहने वाले घनश्याम मंगलवार को ऑटो से दुर्घटना में घायल हो गए थे। सीएचसी पर दिखाने के बाद वहां के चिकित्सक ने एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर जाने को कहा। मरीज की बेटी पूनम ने बताया कि इमरजेंसी में पिताजी को भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बेल समेत अन्य सामान मंगवाया, लेकिन काफी देर होने पर भी उपचार शुरू नहीं किया। इस पर जब चिकित्सकों से कहा तो उन्होंने बाहर जाने की बात कहते हुए अभद्र अभद्रता करनी शुरू कर दी। पूनम ने इसका वीडियो बनाने लगी तो चिकित्सक मोबाइल छीनने लगा। इतने पर भी इलाज शुरू नहीं किया तो मजबूरन निजी अस्पताल लेकर जाना पड़ा। 
विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि देर रात मरीज आया था, इसकी पसली और कंधे में चोट थी। कंधे पर बेल्ट बांधने के लिए मंगवाई। इसी बीच नस कटने का एक मरीज आ गया। उसके अधिक रक्त स्राव हो रहा था। चिकित्सक उसके इलाज में जुट गए। इसी बीच तीमारदार ओटी में घुस गए और डॉक्टरों से गाली गलौज करने लगे। मामले की जांच के लिए सर्जरी विभागाध्यक्ष हड्डी रोग विभागाध्यक्ष को जांच सौंपी है। एक दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed